{"_id":"617fc3d46da6ec337e4008fa","slug":"bku-leader-rakesh-tikait-left-for-house-of-dead-farmer-welcomed-by-supporters-at-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: मृत किसान के परिजनों से मिले राकेश टिकैत, बोले- किसानों की मौत दुखद, देश व प्रदेश सरकार को शर्म आनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: मृत किसान के परिजनों से मिले राकेश टिकैत, बोले- किसानों की मौत दुखद, देश व प्रदेश सरकार को शर्म आनी चाहिए
Mon, 01 Nov 2021 04:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 01 Nov 2021 04:09 PM IST
सार
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सोमवार को जिला मुख्यालय होते हुए नया गांव के लिए रवाना हो गए। वे खाद के लिए लाइन में लगे किसान भोगी लाल की मौत पर उनके परिजनों से मिलकर दर्द सुनेंगे।
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सोमवार को जिला मुख्यालय होते हुए नया गांव के लिए रवाना हो गए। वे खाद के लिए लाइन में लगे किसान भोगी लाल की मौत पर उनके परिजनों से मिलकर दर्द सुनेंगे। इसके बाद वह पाली सहित अन्य क्षेत्रों में हुई किसानों की मौत पर उनके घर जाएंगे। इससे पहले टोल प्लाजा पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने कहा कि खाद के लिए लाइन में लगे किसानों की मौत दुखद घटना है, इसके लिए देश और प्रदेश सरकार को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे प्रदर्शन का 26 नवंबर को एक साल पूरा हो रहा है, वह उसी दिन बार्डर पर और किसानों को बुला रहे हैं।
विज्ञापन
खाद के लिए लाइन में लगे किसान भोगी पाल की मौत पर सोमवार को उसके परिजनों के घर पहुंचे टिकैत ने घटना पर गहरा दुख जताया।