फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp workers strenght of party

भाजपा का सारथी है सशक्त कार्यकर्ता

Tue, 28 Sep 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
bjp workers strenght of party
बैठक में बोलते क्षेत्रीय महामंत्री कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र व जिला प्रभारी रामकिशोर साहू - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। क्षेत्रीय महामंत्री कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र व जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के सूत्रधार थे। उनके विचारों से प्रेरित होकर भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान के साथ सर्वहित के लिए काम कर रही है। वह सोमवार को जखोरा ब्लॉक सभागार में मंडल के कार्यकर्ताओं को संबंधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर बूथ को मजबूत करने के साथ कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक करना होगा। कहा कि प्रत्येक पन्ना प्रमुख का दायित्व सर्वाधिक कामगार साबित होगा। प्रत्येक बूथ एवं शक्ति केंद्र प्रभारी अपने कार्य के प्रति सजग रहे व सारथी की भूमिका निभाकर मिशन 2022 को पूर्ण कर प्रदेश में फिर से योगी सरकार बनाने का शुभ कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सारथी है सशक्त कार्यकर्ता। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व मंडल प्रभारी जयकुमार सिंह व जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन चूना, वंशीधर श्रीवास व बलराम सिंह लोधी ने भी संबोधित किया। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष अमरेश सिंह लोधी ने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी भावना, स्वच्छता अभियान को सफल बनाने राष्ट्रहित में कार्य करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर हरिराम लोधी, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कुमार रजक, धर्मेंद्र लोधी, इंद्रपाल सिंह व कृपाल सिंह, मंशाराम नायक राजपाल यादव आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed