फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp mlc

भाजपा एमएलसी रमा निरंजन के जीतने पर भाजपाईयों ने जताया हर्ष

Tue, 12 Apr 2022 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bjp mlc
ललितपुर। झांसी जालौन ललितपुर सीट से स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ विधान परिषद पद की भाजपा प्रत्याशी रमाआर पी निरंजन के विजयी होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को गुलाल लगा कर मिठाई बांटी। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहला मौका है जब उत्तर प्रदेश विधानपरिषद में भारतीय जनता पार्टी के बहुमत से भी अधिक सदस्य होंगे, जो एक बहुत ही गौरवशाली क्षण होगा।
विज्ञापन

श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि कोई भी कानून पास करने के लिए दोनों सदनों में बहुमत होना आवश्यक होता है और सौभाग्य से अब ऐसा क्षण आ गया है जो विकास के पहिए को और भी अधिक गति देगा। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि इस बार इस चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ होने से यह स्पष्ट हो जाता है कि इस समय उत्तर प्रदेश में भाजपा की टक्कर में दूर दूर तक कोई भी नहीं है। सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि वर्तमान अध्यक्ष राजकुमार जैन के कार्यकाल में विधानसभा,विधानपरिषद के साथ साथ जिला पंचायत अध्यक्ष जैसा कठिन चुनाव भाजपा ने पहली बार जीता। जिला पंचायत सदस्य कैलाश नारायण निरंजन ने कहा कि यह हमारी पार्टी के वूथ स्तर के एक एक छोटे-से कार्यकर्ता की जीत है। अन्त चुनाव संयोजक प्रदीप चौबे ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जेके सिंह,बब्बू राजा बुंदेला, बंशीधर श्रीवास, महेश भैया, बलराम सिंह लोधी, गंधर्व सिंह लोधी,अजय पटैरिया,डॉ राजकुमार जैन,देवेंद्र गुरु, धर्मेंद्र गोस्वामी,गौरव चौधरी,भगवत दयाल सिंधी, प्रभाकर शर्मा, संदीप सिंह बुंदेला, चंद्रशेखर पंथ उर्फ चंदू भैया, श्रीकांत कुशवाहा, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेश लिटौरिया, व्यापार प्रकोष्ठ के अजय जैन,ध्रुव सिंह सिसौदिया,सम्राट बनाफर,अवतार सिंह लोधी, हरिओम निरंजन, शशिशेखर पांडेय,भरत पुरोहित,डॉ तेजस्व श्रीवास्तव,युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतेश संज्ञा, आशीष हुड्डैत, अनुराग शैलू,रोशन सिंह दद्दा, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनुपम चौबे, अतुल निरंजन, मोहित निरंजन,रजऊ राजा, भगतसिंह राठौर, राजेश डोंडवानी, मनोहर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed