फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP leaders expressed displeasure over the deteriorating power system

विद्युत व्यवस्था बिगड़ने पर भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी

Mon, 04 Apr 2022 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders expressed displeasure over the deteriorating power system
मड़ावरा। क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों की मनमानी के चलते विद्युत व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। लो-वोल्टेज एवं अघोषित कटौती के चलते ग्रामीण उपभोक्ताओं का हाल काफी बुरा है। सोमवार को राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के प्रतिनिधि डॉ. सुरेश पंथ की अगुवाई में भाजपा नेता एसडीओ और जेई से मिले। साथ ही सुधार न होने पर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी। विद्युत समस्या के संबंध में उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

मड़ावरा उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता पिछले कई वर्षों से जमे हैं। जो हमेशा मुख्यालय से नदारद रहते हैं। ग्रामीणों को विद्युत संबंधी समस्या होने पर जेई फोन तक नहीं उठाते। ग्रामीणों को हो रही विद्युत संबंधी समस्याओं का संज्ञान लेते हुई सोमवार को राज्यमंत्री प्रतिनिधि डॉ. सुरेश पंथ समेत स्थानीय भाजपा नेताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता से मुलाकात कर विद्युत समस्याओं के समाधान कराने की मांग की। उन्होंने दलाली और मनमानी कर किसानों को लूटने में लगे संविदाकर्मियों को हटाकर अन्यत्र उपकेंद्र में स्थानांतरित करने की बात भी कही। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कार्यवाही की सिफारिश की जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सूरज जैन, कैलाश साहू, धर्मदीप रावत टिकी, नारायण सिंह, अमित जैन भंडारी, मुकेश पाल समेत तमाम क्षेत्रीय किसान एवं विद्युत उपभोक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed