फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp leader question marked on chc's health servics

सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं पर भाजपा नेता ने लगाए सवालिया निशान

Fri, 24 Sep 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
bjp leader question marked on chc's health servics
पत्रकारों से वार्ता करते सदर विधायक रामरतन कुशवाह, साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष - फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। प्रदेश की भाजपा सरकार के साढ़े चार साल में कराए गए विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधि से लेकर अफसर तक गुणगान कर रहे हैं, वहीं मंडल उपाध्यक्ष शिवा सिंह तोमर ने सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि मरीज और उनके तीमारदारों को अस्पताल में सुविधाएं मिलनी तो दूर उनका खुलेआम शोषण किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रसव के नाम पर अस्पताल में रुपया वसूला जाता है। रुपया न देने वाले मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन का कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने प्रभारी मंत्री गिरीश यादव को ज्ञापन देकर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने एवं चिकित्साधीक्षक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मंत्री को अवगत कराया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक भी अस्पताल की व्यवस्था को लेकर लापरवाह हैं। अस्पताल में पेयजल, विद्युत एवं साफ सफाई की स्थिति बदहाल है। आरोप है कि मरीजों से कर्मचारी अवैध वसूली करते हैं मरीजों के उपचार में लापरवाही बरतते हुए रेफर कर दिया जाता है, जिससे मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आरोप लगाया गया है कि चिकित्सा अधीक्षक का कर्मचारियों पर कोई अंकुश नही है। अस्पताल के वार्डों में आवारा कुत्ते और पशु घूमते रहते हैं, जिससे नवजात शिशुओं की जान को खतरा बना रहता है। अस्पताल में महिला चिकित्सक न होने से नर्सें प्रसव करा रही हैं। इससे प्रसूताओं की जान को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जो मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। द्वेष भावना के चलते मेरी शिकायत की गई है। -राजेश वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed