{"_id":"619e9be844336c57c1030d2f","slug":"bjp-hatao-mahangai-bhagao-congress-campaign-lalitpur-news-jhs2094972163","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ने उठाई किसानों की आवाज.... तो सरकार को झुकना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका ने उठाई किसानों की आवाज.... तो सरकार को झुकना पड़ा
विज्ञापन
महंगाई को लेकर यात्रा निकालते कांग्रेसी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कांग्रेस की भाजपा हटाओ-महंगाई भगाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा बुधवार को शहर में स्थित बड़ी नहर से बम्होरी, रघुनाथपुरा, हरपुरा होते हुए ग्राम कल्याणपुरा तक निकली गई। इसमें प्रत्येक ग्राम में प्रतिज्ञा पत्रों का वितरण किया गया।
जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता ने किसानों के लिए यह लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों के लिए संघर्ष शुरू किया तो सरकार को झुकना पड़ा और काले कानून वापस लेने को मजबूर हुए।
उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है, हम सबको मिलकर इस जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस समय किसानों की मुख्य समस्या खाद की है। पदयात्रा के दौरान ग्राम कल्याणपुरा में नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामवासियों को महंगाई के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
वहीं, ब्लॉक तालबेहट में भी पदयात्रा निकाली गई और प्रतिज्ञा पत्रों का वितरण किया गया। जिला उपाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, प्रदीप रिछारिया, महासचिव राकेश रजक, असलम खान, रामसिंह यादव, सचिव खलक सिंह राजपूत, प्रेम नामदेव, शशिकांत पाठक, नागेश रजक, रामभरोसे कुशवाहा, रवि राजपूत, रामजीवन राजपूत, अशोक कुमार, भगवान सिंह, बालचंद सहरिया, जाहर सहरिया, राहुल सेन उपस्थित रहे।