फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP got success because of its principles

Lalitpur News: भाजपा को उसके सिद्धांतों की वजह से मिली कामयाबी

Mon, 07 Apr 2025 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP got success because of its principles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भाजपा विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि जनसंघ से अब तक के सफर में पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। आज पार्टी जिस मुकाम पर है, उसका मूल कारण उसका सिद्धांत है। वह पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि 1951 में डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में गठित भारतीय जनसंघ छह अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के रूप में सामने आया, जो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के स्थापना काल में यूपी में माधव प्रसाद त्रिपाठी से लेकर बाबू कल्याण सिंह, राजेंद्र गुप्ता, राजनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कलराज मिश्र, विनय कटियार, केसरीनाथ त्रिपाठी, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, लक्ष्मी कांत बाजपेई, केशव प्रसाद मौर्य, डा महेंद्र नाथ पांडेय और स्वतंत्र देव सिंह तक ने अध्यक्ष की कमान संभाली। आज सामान्य कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष बन कर भूपेंद्र चौधरी सामने हैं, यही भाजपा की विशेषता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि प्रदेश में इस समय पार्टी के तीन करोड़ प्राथमिक सदस्य और दो लाख पचास हजार सक्रिय सदस्य हैं। बथ, मंडल, जिला अध्यक्षों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रक्रिया चल रही है। 1984 में दो सीट वाली भाजपा आज भारत की सबसे बड़ी पार्टी है। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रमेश लोधी, चंद्रशेखर पंथ, देवेंद्र गुरु, गौरव गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed