फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp declayred jila panchayt adyash candigate

भाजपा ने जिपं अध्यक्ष पद का प्रत्याशी किया घोषित

Fri, 25 Jun 2021 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
bjp declayred jila panchayt adyash candigate
bjp logo.jpg - फोटो : bjp logo.jpg
ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई हैं। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत सदस्य कैलाश नारायण निरंजन को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने इस बात की जानकारी दी है। उनके प्रत्याशी घोषित होने पर हाईवे स्थित जिला कार्यालय पर खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर श्रम सेवा राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नूकोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला महामंत्री वंशीधर श्रीवास, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, राजेश लिटौरिया, सह कार्यालय मंत्री संदीप सिंह बुंदेला, कन्हैया कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी शशिशेखर पांडेय, रामदास निरंजन नन्ना, प्रताप सिंह निरंजन प्रधान झरावटा आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य अतल देवी का प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस इस लड़ाई में बाहर है, पार्टी एक भी जिला पंचायत सदस्य बनाने में नाकामयाब रही है। वहीं, बसपा के पास तीन जिला पंचायत सदस्य है। ऐसे में मुकाबला सपा और भाजपा के मध्य रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed