फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP, BSP and Congress will contest not block major Chuunav

भाजपा, बसपा व कांग्रेस नहीं लड़ेगी ब्लाक प्रमुख चुुनाव

Fri, 05 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
BJP, BSP and Congress will contest not block major Chuunav
ललितपुर। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में प्रमुुख विपक्षी दलों के किनारा करने से समाजवादी पार्टी की राह आसान हो गई है। सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी ही इस चुनाव को लड़ रही है, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस ने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय चुनाव में सभी दलों ने जोर आजमाइश की। भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में उम्मीदवार घोषित किए थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारे थे,
विज्ञापन


लेकिन जब जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की बारी आई तो सपा ने ही अपना उम्मीदवार उतारा और बाकी दलों ने चुप्पी साध ली। ऐसी स्थिति में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ब्लाक प्रमुख चुनाव में भी केवल सपा ही अपना झंडा ऊंचा किए हुए है। पार्टी ने मड़ावरा ब्लाक को छोड़कर सभी ब्लाक में उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। वहीं, भाजपा, बसपा, कांग्रेस ने इस चुनाव से किनारा कर लिया है।

सपा को अपने से ही खतरा
समाजवादी पार्टी को विपक्षी दलों ने वाकओवर दे दिया है, लेकिन अब पार्टी की परेशानी असंतुष्ट ही बढ़ा रहे हैं। ब्लाक बिरधा में लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव जयपाल सिंह ऐरा ने ब्लाक प्रमुख का पर्चा खरीद लिया है, जबकि पार्टी ने जयराम सिंह निरंजन को टिकट दिया है। ब्लाक मड़ावरा व तालबेहट में भी सपा नेताओं के बीच मुकाबला होने के आसार हैं।

ब्लाक पर रहेगी गहमागहमी
क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव की सभी प्रक्रिया ब्लाक कार्यालय में होंगी। इस कारण चुनाव की गहमागहमी ब्लाक के अंतर्गत ही रहेगी। सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला के लिए नामांकन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।


वहीं, जमानत राशि सामान्य वर्ग के लिए पांच हजार रुपए व आरक्षित वर्ग के लिए ढाई हजार रुपए निर्धारित की गई है।

नामांकन भरने में यह आवश्यक
उम्मीदवार, उसके प्रस्तावक व अनुमोदक का स्वप्रमाणित फोटोग्राफ नामांकन पत्र पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाएगा। यही नहीं, उम्मीदवार, उसके प्रस्तावक एवं अनुमोदक के हस्ताक्षर, निशानी अंगूठा अनिवार्य है। उम्मीदवार दो लाख रुपये अधिकतम खर्च कर सकेंगे। इसका ब्योरा भी देना होगा।

आज भी बिकेंगे नामांकन पत्र
नामांकन पत्र पांच फरवरी को भी खरीदे  जा सकेंगे। इसी दिन सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक ब्लाक कार्यालय में  नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

प्रदेश नेतृत्व से कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। इस कारण उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं।
- जानकी प्रसाद अहिरवार
जिलाध्यक्ष बसपा

प्रदेश कार्यालय से उम्मीदवार उतारने के बारे में निर्देश नहीं मिले हैं, जिससे उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है।
- प्रदीप चौबे
जिलाध्यक्ष भाजपा

कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य नहीं हैं, जिस वजह से उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।
- दुर्गा प्रसाद कुशवाहा
जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed