फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP and SP misled farmers and youth: Babu Singh Kushwaha

भाजपा और सपा ने किसानों और युवाओं को किया गुमराह: बाबू सिंह कुशवाहा

Wed, 16 Feb 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP and SP misled farmers and youth: Babu Singh Kushwaha
ललितपुर। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। सरकार की नई शिक्षा नीति समाज के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का षड्यंत्र है। सपा और भाजपा के शासन काल में कानून व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। समाज के सभी वर्गों को न्याय मिले, इसलिए परिवर्तन मोर्चा का गठन किया गया है। उन्होंने सदर से वंदना कुशवाहा और महरौनी से विजय कुमार रजक को जिताने की अपील की।
विज्ञापन

शहर के गिन्नौट बाग में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा और सपा सरकार में किसानों और युवाओं को गुमराह किया गया। किसानों के आंदोलन के आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुकना पड़ा। परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनने पर सरकारी और निजी क्षेत्र में संख्या के आधार पर नौकरी में हिस्सेदारी रहेगी। सरकारी और कान्वेंट स्कूलों में एक पाठ्यक्रम चलेगा। इससे पहले भारतीय वंचित समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकरन कश्यप ने कहा कि भाजपा ने दो करोड़ नौकरी का वादा पिछले चुनाव में किया था, लेकिन हकीकत सभी के सामने है। सभा का मप्र व बुंदेलखंड प्रभारी कृष्ण नारायण सिंह कुशवाहा ने संचालन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शोभाराम सेन, जिला प्रभारी मोहन सिंह कुशवाहा, एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष मोहम्मद आमिर, देवराज सेन, बबलू कुशवाहा, समद खान, सुखसिंह कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

नमाज के समय रोका भाषण
सदन शाह दरगाह के निकट स्थित सभा स्थल पर दोपहर करीब एक बजे जैसे ही नमाज शुरू हुई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाषण देना बंद कर दिया। करीब सात मिनट बाद उन्होंने दोबारा बोलना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आए असदुद्दीन ओवैसी
परिवर्तन मोर्चा के घटक दल एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क था। सभा स्थल पर डी बनाने के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, लेकिन सभा स्थल के निकट बने हैलीपेड पर हेलीकॉप्टर उतरने के बाद उसमें से जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा व भारतीय वंचित समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकरन कश्यप ही उतरे तो ओवैसी समर्थक निराश हो गए।

कुशवाहा, मुस्लिम और अन्य पिछड़े समाज को एक जुट करने की कोशिश की
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम कुशवाहा ने जिले के करीब 1.30 लाख कुशवाहा, 42 हजार रैकवार, 20 हजार सेन सहित अन्य पिछड़ी जातियों को एकजुट करने की कोशिश की। हालांकि सदर विधान सभा क्षेत्र में सपा से रमेश कुशवाहा और भाजपा से रामरतन कुशवाहा के चुनाव मैदान में होने के कारण वह सजातीय वोट कितना ले पाते हैं, यह आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed