{"_id":"60e8a7608ebc3ec308143be3","slug":"bjp-and-indepandent-candigate-fined-by-50-lakh-muchalka-lalitpur-news-jhs19914899","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी को 50-50 लाख के मुचलका से किया पावंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी को 50-50 लाख के मुचलका से किया पावंद
विज्ञापन
तालबेहट। ब्लॉक प्रमुख के शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन कोई चूक नहीं होने देना चाहता है। कोतवाल ने भाजपा और निर्दलीय प्रत्या शी को 50-50 लाख रुपये के मुचलके से पाबंद करने की संस्तुति कर रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी। एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन के दौरान हुए हंगामा और निर्दलीय प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद यहां स्थित काफी गंभीर हो गई है। प्रशासन मतदान के दौरान किसी तरह की छूट देने को तैयार नहीं है। कोतवाल कामता प्रसाद ने बताया कि माताटीला से ब्लॉक मुख्यालय तक सड़क किनारे रहने वालों को सुबह सात से शाम सात बजे तक घर के अंदर रहने के निर्देश दिए गए हैं सड़क पर केवल उम्मीदवार और मतदाता ही रहेंगे। इस दौरान उम्मीदवार व मतदाता को भी अपने साथ आधारकार्ड और वोटर कार्ड रखना जरूरी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। किसी को माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनो प्रत्याशियों को 50-50 लाख रुपये के मुचलके से पाबंद करने की संस्तुति रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है।
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दोनो प्रत्याशियों को 50-50 लाख रुपये के निजी मुचलके से पाबंद किया जा रहा है।- अ निल कुमार, एसडीएम