फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   birth and death are truth in this world

संसार में जन्म के साथ मृत्यु की दौड़ निश्चित

Tue, 20 Aug 2019 06:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
birth and death are truth in this world
संसार में जन्म के साथ मृत्यु की दौड़ निश्चित
विज्ञापन

ललितपुर। श्री जैन अटा मंदिर में आर्यिका सुधारमति माताजी और आर्यिका विनिग्रहश्री माताजी के समाधिमरण पूर्वक देह विसर्जन को लेकर विन्यांजलि सभा हुई। आचार्यश्री विनिष्चय सागर महाराज ने कहा कि संसार में जन्म के साथ मृत्यु की दौड़ निश्चित हो जाती है, जिसको प्रत्येक प्राणी जानता है। इसे जिसने जीवन में धारण कर लिया संत है और संत की साधना ही उत्कृष्ट समाधि है।
उन्होंने कहा कि हमारा जन्म तो जैसे-तैसे अज्ञानता में हो गया, पर मरण ज्ञान और आचरण ही जीवन की सार्थकता है। आत्मध्यान के साथ-साथ देव शास्त्र गुरु की स्मृति पूर्वक मरण ही समाधि है। आर्यिका सुधारमति माताजी व आर्यिका विग्रहश्री माताजी की साधना को उत्कृष्ट थी। धर्मसभा का शुभारंभ आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज व आचार्य विरागसागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया गया। जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने कहा कि आर्यिका सुधारमति माताजी ने शांतिनाथ जैन मंदिर खजुराहो में समाधिपूर्वक अंतिम सांस ली। मप्र के अशोकनगर में केवलचंद विमलावाई के परिवार में जन्मी माताजी को 1989 में मुक्तागिरि में ब्रह्मचर्य एवं 1997 नेमावर में आर्यिकाश्री ने दीक्षा ली थी। आर्यिका विनिगहश्री माताजी ने 7 फरवरी 14 को ललितपुर जनपद के तीर्थ क्षेत्र कारीटोरन में आचार्य विरागसागर महाराज ने क्षुल्लिका दीक्षा प्रदान कर विनिग्रहश्री माताजी नामकरण दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्रह्मचारी विनोद भैया, शीतल प्रसाद जैन, रत्नप्रभा जैन ने विचार व्यक्त कर विन्यांजलि अर्पित की। सभा में मंचासीन आचार्यश्री के अतिरिक्त मुनिश्री नेमिसागर महाराज, मुनिश्री प्रांजल सागर महाराज, मुनिश्री प्रवीर सागर महाराज, मुनिश्री प्रत्यक्ष सागर महाराज, मुनिश्री प्रज्ञान सागर महाराज, क्षुल्लकश्री प्रज्ञाश सागर महाराज, क्षुल्लक श्री प्रकीर्त सागर महाराज विराजमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुंदर लाल अनौरा, ज्ञानचंद इमलिया, अखिलेश गदयाना, महेंद्र जैन मयूर, शीलचंद अनौरा, कपूरचंद जैन लागौन, मनोज जैन, अक्षय अलया, निहालचंद, गेंदालाल सतभैया, संतोष जैन गोयल, अनिल अलया, नरेश मुक्ता, जयकुमार चौधरी, धन्यकुमार जैन, विमल जैैन, चंचल पहलवान आशीष जैन, सुनील समैया, अनंत सराफ, अमित जैन आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री डा. अक्षय टड़ैया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed