फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bird caring in hot summer

गर्मी में पंछियों कंठ न सूखें, पक्षियों प्यास बुझाने बनवाए एक हजार पानी के पात्र

Mon, 25 May 2020 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
bird caring in hot summer
चिड़ियों के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी रखता दुकानदार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नौतपा के दौरान पड़ने वाली प्रचंड गर्मी में पक्षी प्यासे न रहें, इसके लिए पक्षी प्रेमियों ने शहर में मिट्टी के बने बर्तन पेड़-पौधों, मकानों की दीवारों, छतों और दुकानों के बाहर टांगे रहे हैं, ताकि यहां प्यासे पक्षी आसानी से पहुंच सकें और उन्हें पानी भी आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके लिए पक्षी प्रेमियों ने एक हजार मिट्टी के अलग-अलग प्रकार के पात्र बनवाए हैं। दुकानदारों व अन्य लोगों को यह पात्र बांटकर शपथ ली जा रही है कि मिट्टी के बर्तनों में पक्षियों के पीने के लिए पानी भरते रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार से नौतपा शुरु होने से गर्मी का प्रचंड रुप देखने को मिला। गर्मी से पूरे दिन तपन महसूस की गई। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस गर्मी से बचने के लिए इंसान तो किसी प्रकार कूलर, पंखा या अन्य साधनों से अपने को गर्मी से बचा लेते हैं, लेकिन इस गर्मी में पशु- पक्षी बेहाल होने लगते हैं। इसके लिए स्वयंसेवी संगठन मानव ऑर्गेनाइजेशन के अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान की टीम द्वारा लगातार पिछले आठ वर्षों से गौरैया बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने इस वर्ष भी मिट्टी के एक हजार पात्र एवं दो सौ मिट्टी के घरौंदे बनवाए, ताकि गर्मी में पक्षियों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन

मिट्टी के पात्र दुकानदारों के टिन शेड व ऊंचाई वाले स्थानों पर टंगवाए जा रहे हैं। इन पात्रों को जगह - जगह वितरित किया जा रहा है, ताकि लोग घरों में भी ऊंचाई वाले स्थानों पर टांग सकें और पक्षी बर्तनों तक पहुंचकर पानी पीकर प्यास बुझा सकें। सोमवार से स्टेशन रोड से पात्र बांटने व टांगने का कार्य शुरु किया गया। यह पात्र कचहरी परिसर में भी टांगे जाएंगे और अधिवक्ताओं को पानी भरने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गौरैया बचाओ अभियान के तहत यह कार्य आठ वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस बार एक हजार मिट्टी के पात्र बनवाए हैं, जो संपर्क में आने वाले एवं हर वार्ड के सदस्यों द्वारा लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लोगों से आश्वासन भी लिया जा रहा है कि पात्र को प्रतिदिन साफ करके भरेंगे, ताकि पक्षियों को गर्मी के दिनों में पानी उपलब्ध हो सके।
- पुष्पेंद्र सिंह चौहान, अधिवक्ता।
---------------
मिट्टी के पात्र टांगकर उनमें पक्षियों के लिए पानी भरना अच्छा प्रयास है। इस तरह के कार्यों की बहुत आवश्यकता है। हमें याद है कि बचपन में हमारे दादा, दादी घर में कई जगह मिट्टी के बड़े-बड़े पानी के पात्र रखकर कहते थे कि हमारे पूर्वज के रुप में पक्षी पानी पीने आते हैं।

- महेश कुमार व्यास, रिटायर्ड बैंक कर्मचारी।
---------
जब पानी के पात्र लेकर यह लोग हमारी दुकान पर आए तो एक पल के लिए मेरा बचपन मेरी आंखों के सामने आ गया, लेकिन जिंदगी की भागदौड़ ने हमें इतना स्वार्थी बना दिया कि हम पूूर्व में किए गए ऐसे नेक कार्यों को भी करने से भूलते जा रहे हैं। मिट्टी का पात्र मिलने पर उसे अपनी दुकान के सामने टांग लिया है और अब हर रोज इसे साफ करके इसमें पानी भरेंगे, ताकि पक्षियों के कंठ सूखे न रहें।
- अंकुश उपाध्याय, मेडिकल स्टोर संचालक, स्टेशन रोड।

त पर लकड़ी का घोंसला टांगते पुष्पेंद्र सिंह चौहान

त पर लकड़ी का घोंसला टांगते पुष्पेंद्र सिंह चौहान- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed