{"_id":"68b9ebc23236eb77d70be573","slug":"biopsy-tests-will-start-soon-in-medical-college-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-142063-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी बायोप्सी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी बायोप्सी जांच
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही बायोप्सी की जांच शुरू होगी। मरीजों का हवाला देते हुए रीजेंट की मांग भेजी गई है। बायोप्सी जांच से गांठ में कैंसर की आशंका को पता किया जा सकेगा। अब ऐसे मरीजों को जांच के लिए महानगरों का रुख नहीं करना होगा।
इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित होने से जांच की सुविधाओं में विस्तार हुआ है। कैंसर जैसी जांच की सुविधा भी जल्द मिलेगी। मशीनों की मांग शासन से की गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि मरीज के शरीर में गांठ या मांस के ऊतक का नमूना लेकर जांच की जाती है। गांठ में कैंसर है या नहीं, इसका पता चल जाता है।
-- -
बायोप्सी जांच की सुविधा न होने से प्रतिमाह 40-50 मरीज महानगरों का रुख कर रहे हैं। अब जांच शुरू करने की तैयारी चल रही है। उपकरण व रीजेंट प्राप्त होते ही जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
- डाॅ. विशाल जैन, सर्जरी विभाग