फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Biometric systems hold the broker

बायोमैट्रिक सिस्टम से पकड़ेंगे दलाल

Mon, 01 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
 Biometric systems hold the broker
train, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। रेलवे काउंटरों पर टिकट आरक्षण के लिए लगने वाली लंबी लाइनों व दलाली प्रथा से मुक्ति पाने का उपाय रेलवे ने खोजते हुए आरक्षण में पारदर्शिता लाने के लिए रेलवे बायोमैट्रिक प्रणाली शुरू करने जा रही है। इस योजना में बायोमैट्रिक मशीन से फिंगर प्रिंट लेने के बाद यात्री को डिस्प्ले में फ्लैश के माध्यम से उसके नंबर को बता दिया जाएगा। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण व तत्काल टिकट आरक्षण में दलालों की भूमिका हमेशा से ही बनी रही है। जिसे रोकने के लिए रेलवे द्वारा भी समय-समय पर चेकिंग व छापामार कार्रवाई की गई। लेकिन मात्र चेकिंग या औचक छापामारी से दलाली प्रथा पर रोक नहीं लगाई पाई। जिसके चलते आए दिन यात्रियों द्वारा तत्काल रेल टिकट आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप लगते आए हैं। साथ ही यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। रेलवे ने आरक्षण में होने वाली दलाली व यात्रियों की लगने वाली लंबी लाइनों से निजात पाने का उपाय खोजते हुए शीघ्र ही रेलवे स्टेशन पर बायोमैट्रिक इमेज सिस्टम लागू करने जा रहा है।
विज्ञापन


इस सिस्टम के लागू होने से टिकट आरक्षण काउंटरों पर यात्रियों को बायोमैट्रिक इमेज मशीन पर अपनी उंगलियां रखनी होगीं, जिससे उस व्यक्ति की फोटो और उंगलियों के निशान मशीन में फीड हो जाएंगे और उसका नंबर आने पर उसकी इमेज इलैक्ट्रिक डिस्प्ले पर दिखाई देगी और उस यात्री को टिकट काउंटर पर टिकट मिल सकेगा। रेलवे द्वारा यह सिस्टम झांसी मंडल में झांसी व ग्वालियर रेलवे स्टेशनों पर लागू किया जा चुका है। सफलता मिलने पर यह सिस्टम ललितपुर रेलवे स्टेशन पर भी लागू किए जाने की रेलवे योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन की सुरक्षा में लगेंगे 36 सीसीटीवी कैमरे
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे द्वारा टिकट आरक्षण काउंटर, प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, मुख्य गेट, वेटिंग रूम समेत प्रमुुख जगहों पर 36 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाने हैं। जिनका कंट्रोल सिस्टम आरपीएफ कार्यालय में बनाया जाएगा। इसके लिए बजट भी जारी हो गया है, शीघ्र ही रेलवे द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 


बायोमैट्रिक सिस्टम सुरक्षा व सुविधा के चलते झांसी व ग्वालियर में लगाया गया है। रेलवे द्वारा स्वीकृति मिलने पर इसे ललितपुर समेत अन्य रेलवे स्टेेशनों भी लगाया जाएगा। 
- दुर्गेश दुबे 
वरिष्ठ वाणिज्य रेल प्रबंधक, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed