फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bina parishan kiye mariz ko laga diya injection mukadma

बिना परीक्षण किए मरीज की इंजेक्शन लगाने में चिकित्सक पर एफआइआर

Sat, 09 Jan 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
bina parishan kiye mariz ko laga diya injection mukadma
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जिला चिकित्सालय के ईएमओ पर कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर बिना परीक्षण किए इंजेक्शन लगाने से मरीज की हालत बिगड़ने का आरोप है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घुसयाना, पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पीछे निवासी वासुदेव पुत्र संजय ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते वर्ष 16 जुलाई 2020 को उसके कमर में हल्का दर्द महसूस हुआ और वह अपना इलाज कराने को कांशीराम जिला अस्पताल गया। आरोप है कि वहां उपस्थित आकस्मिक चिकित्साधिकारी (ईएमओ) डॉ. जावेद कलीम खान ने उसका उचित परीक्षण नहीं किया और उसे पांच इंजेक्शन बिना जांच किए जबरिया लगा दिए। इंजेक्शन लगाने के साथ ही उसके कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तह से शून्य हो गया और वह मरणासन्न स्थिति में आ गया। उसके घरवालों द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई तो उन्हीं डाक्टर द्वारा उसे न्यूरो फिजिशियन के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे तत्काल उपचार को बाहर ले जाया गया, जहां उसकी हालत काफी खराब रही। फिर उसका इलाज भोपाल के स्वामी विवेकानंद क्षेत्रीय स्पाइन सेंटर में किया गया। आरोप है कि चिकित्सक डॉ. खान द्वारा लापरवाही करते हुए उसका बिना परीक्षण के इलाज किया गया और गलत इंजेक्शन लगाया गया। इससे उसकी मृत्यु भी हो सकती थी। उसने कोतवाली में भी इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोतवाली पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी चिकित्सक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed