{"_id":"6193f75d986cc3753a14a10c","slug":"bike-ryder-died-tracter-hit-lalitpur-news-jhs20893102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
hospital 1.jpg
- फोटो : hospital 1.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा। थाना मड़ावरा के ग्राम बम्हौरीकलां में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।
थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम परसाटा निवासी अजय (22) पुत्र हनुमत सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी पत्नी का ऑनलाइन फॉर्म भरने बाइक से मड़ावरा आया था। शाम को घर लौटते समय उसके ही गांव का सोबरन उर्फ सोनू (20) पुत्र नाहर सिंह मिल गया और दोनों स्थानीय रोहिणी बांध पर गए। देर शाम को घर लौटते समय उसकी बाइक सोनू चलाने लगा और वह पीछे बैठ गया।
रास्ते में थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम बम्होरीकला में देशी शराब की दुकान के नजदीक सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वह बेहोश हो गया। लोगों के अनुसार भिड़ंत इतनी भीषण थी कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा अजय छिटक कर दूर जा गिरा और घायल हो गया। सूचना मिलने पर पीआरवी द्वारा घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।