{"_id":"5ea0a3b58ebc3e902f36c221","slug":"bike-rider-lockdown-implimantation-lalitpur-news-jhs1651388130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहियों की हवा निकालकर रोके जा रहे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहियों की हवा निकालकर रोके जा रहे बाइक सवार
विज्ञापन
दोपहिया वाहन की हवा निकालते पुलिस कर्मचारी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पुलिस के साथ मिलकर दुपहिया वाहन चालकों पर शिकंजा कस दिया है। बुधवार को उन वाहनों की हवा निकाली गई, जो अनाधिकृत रूप से डैम रोड पर सैरसपाटा कर रहे थे। उन्होंने वार्ड नंबर सोलह में खुली दुकानों को बंद कराया।
सेक्टर मजिस्ट्रेट भरत कुमार वर्मा ने सबसे पहले स्टेशन रोड क्रासिंग से पहले पुलिस चौकी के सामने खुली नाई की दुकान को बंद कराया और मौजूद लोगों को घर पर ही रहने के निर्देश। इसके बाद श्री क्षेत्रपाल जैन मंदिर के सामने कार व मोटर साइकिल के पंक्चर बनाने की खुली दुकान को बंद कराया। श्री क्षेत्रपाल मंदिर पर सुबह पुलिस की गैर मौजूदगी में पूजा-पाठ करने वालों को लोगों को घर पर ही रहने की हिदायत दी गई। करीम नगर तिराहे व गोविंदसागर डेम रोड पर अनाधिकृत रूप से आने जाने वाले लोगो को रोका गया और तीन सवारी सवारी बैठने वाले दो पहिया वाहनों की हवा निकाली गई। गांव से आने वाली महिलाओं व बच्चों को नि:शुल्क मास्क वितरित किए।
श्री गुरुनानक धर्मशाला के पास भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर जमा भीड़ को सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए। आजादपुरा में ही खुली कास्मेस्टिक/ सौंदर्य प्रसाधन की दुकान बंद कराई। वार्डवासियों व आने जाने वाले लोगों को पान/ गुटखा/ बीडी/ सिगरेट/ तंबाकू आदि का सेवन नहीं करने की सलाह दी गई। एग्रीकल्चर से संबंधित दुकानें खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
लॉकडाउन में आजादपुरा निवासी अरविंद चौरसिया के पिता की तेरहवी में फंसे भोपाल से आए 15 लोगो को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संचालित कम्युनिटी किचेन से नि:शुल्क भोजन दिलाया गया। वार्ड के 40 गरीब और असहाय लोगों को घर-घर जाकर प्रतिदिन लंच पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
---
दाल के स्थान पर मिलेगा चना
मई 2020 के राशन वितरण के साथ एक किलोग्राम प्रति राशनकार्ड दाल दिए जाने की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है लेकिन, अब जनपद में दाल के स्थान पर एक किलोग्राम नि:शुल्क साबुत चना दिया जाएगा। शासन द्वारा दाल के स्थान पर चने का आवंटन किया गया है।