फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike five people road accident

शादी समारोह से लौट रहे एक बाइक पर सवार पांच घायल

Sat, 22 May 2021 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
bike five people road accident
मड़ावरा (ललितपुर)। वैवाहिक समारोह से लौट रही एक महिला, दो छोटी बालिकाओं समेत पांच ग्रामीण बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से मड़ावरा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकीय टीम ने उनका उपचार किया।
विज्ञापन

हादसे के दौरान घायल पांचों ग्रामीण एक ही बाइक पर सवार थे।
वैवाहिक समारोह से लौट रहे पांच लोग गदौरा से अपने गांव डोंगरा खुर्द जा रहे थे। ग्राम छपरौनी के नजदीक सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक टकरा गई जिससे पांचों घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया। थाना गिरार अंतर्गत ग्राम खैरपुरा निवासी 30 वर्षीय अशोक पुत्र श्याम अहिरवार अपनी बाइक से रिश्तेदारी में गांव डोंगरा खुर्द से एक वैवाहिक कार्यक्रम में थाना नाराहट के गांव गदौरा गया था। शुक्रवार सुबह वह वहां से लौट रहा था। बाइक पर मध्यप्रदेश के थाना बड़ागांव के ग्राम भेला निवासी 19 वर्षीय धनीराम पुत्र दिब्बू, डोंगरा खुर्द निवासी 25 वर्षीय कुंवरबाई पत्नी गोकुल, उसकी एक वर्ष की बच्ची शिवानी और डोंगरा खुर्द की 10 वर्षीय पूजा पुत्री लक्ष्मण भी बैठे थे। एक ही बाइक पर सवार यह पांचों अभी थाना मड़ावरा के गांव छपरौनी पहुंचे थे तब सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से पांचों लोग छिटक कर गिर गए और घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed