फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike collided with stone, one killed, two injured

Lalitpur News: बाइक पत्थर से टकराई, एक की मौत, दो घायल

Tue, 13 Jun 2023 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with stone, one killed, two injured
मड़ावरा (ललितपुर)। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे रखे पत्थरों से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम भौंटा निवासी रामकिशन पुत्र खुमान, फूलसिंह पुत्र गोपाल और प्रमोद (36) पुत्र अजुद्दी नौ जून को रामकिशन की बहन की ससुराल बम्होरी हुड्डा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। सोमवार को सुबह तड़के तीनों लोग बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में थाना मदनपुर के गांव हंसेरा में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे पत्थरों से टकरा गया। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया जहां प्रमोद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दोनों घायलों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक मृतक प्रमोद एक खेतिहर मजदूर था। उसके परिवार में पत्नी संवत व चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी 13 साल और सबसे छोटी बेटी की उम्र पांच साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed