फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike accident people dead

बाइक फिसलकर गिरने से युवक की मौत

Sun, 09 Oct 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike accident people dead
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी में बाइक फिसलकर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम बिरारी निवासी रामनाथ (40) पुत्र रामलाल कुशवाहा बीते रोज शुक्रवार को खेत पर जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उसे चक्कर आने के चलते उसकी तेजरफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे उठाया और सड़क किनारे लिटाते हुए उसके परिजनों को जानकारी दी, जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे जिला अस्पताल ले गएं, जहां उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया, लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटा व एक बेटी है और वह तीन भाईयों में बड़ा था। वह खेती करता था और उसके पास करीब सात एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed