{"_id":"37c2f5fb7b2d7669aac33919dd2d25fb","slug":"bike-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक नदी में गिरी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक नदी में गिरी, दो की मौत
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Tue, 29 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बानपुर/ललितपुर। छोटे भाई के आशीर्वाद समारोह के कार्ड बांट कर लौट रहे विद्युत कर्मी और उसके दोस्त की उटारी नदी में बाइक गिरने से मौत हो गई।
बानपुर थाना क्षेत्र में ग्राम छिल्ला के पास उटारी नदी में ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह दो शव देखे। पास में बाइक पड़ी हुई थी। इस पर घटना की जानकारी बानपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को नदी से निकाला। मृतकों की तलाशी पर उनके पास से मिले कागजातों के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। उनकी पहचान ललितपुर के मुहल्ला खिरकापुरा निवासी विद्युत विभाग में कर्मचारी प्रकाश चंद्र कुशवाहा (45) पुत्र बृजलाल कुशवाहा व उसके दोस्त मुहल्ले के ही मोहन कुशवाहा (39) पुत्र खल्ली कुशवाहा के तौर पर हुई। घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दी गई और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि प्रकाश चंद्र अपने दोस्त मोहन के साथ रविवार की सुबह टीकमगढ़ गया था। प्रकाश को अपने छोटे भाई के आशीर्वाद समारोह के निमंत्रण पत्र टीकमगढ़ में रहने वाले रिश्तेदारों को देने थे। रविवार को कार्ड देने के बाद प्रकाश व मोहन मोटरसाइकिल से टीकमगढ़ से ललितपुर के लिए निकले। बानपुर से आगे छिल्ला गांव के पास उटारी नदी के पुल पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। नदी में पानी कम होने के कारण दोनों मोटरसाइकिल सवार काफी ऊंचाई से सीधे पत्थरों पर गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई।
शादी वाले घर में मातम
प्रकाशचंद्र के घर में पिछले कुछ दिनों से छोटे भाई की शादी के कारण खुशी का माहौल था। आठ जनवरी को आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जाना है, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। इन्हीं तैयारियों के बीच निमंत्रण कार्ड रिश्तेदारों को देने के लिए प्रकाश रविवार को रिश्तेदारी में गया था और दुर्घटना का शिकार हो गया। प्रकाश व मोहन की मौत की खबर सुनकर शादी वाले घर में मातम छा गया। मुहल्ले के दो लोगों का दुर्घटना के शिकार होने से पूरे मुहल्ले में गम का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
खून से सराबोर हुई नदी
कम पानी होने के कारण उटारी नदी के पत्थर निकले हैं। पुल से बाइक समेत नदी में गिरे दोनों लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। कम पानी होने के कारण दोनों शवों से बहे खून से नदी के पानी का रंग भी लाल हो गया। बताया जा रहा है, कि रात की घटना होने के कारण दोनों बाइक सवार रात भर नदी में पड़े रहे और खून बहता रहा।
अंधे मोड पर नहीं ध्यान
उटारी नदी के पुल के पास अंधा मोड़ है। लेकिन, यहां पर किसी तरह को कोई संकेतक नहीं लगाया गया है। ऐसे में अचानक मोड़ आने के कारण बहुत सी गाड़ियां अनियंत्रित हो जाती हैं।