फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike accident, died

खंभे से टकराकर बाइक चालक की मौत

Wed, 26 May 2021 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
bike accident, died
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रोंड़ा में बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। युवक अपनी ससुराल जा रहा था। एक दिन पहले ही उसकी बहन की शादी हुई थी। इकलौता भाई अपनी बहन की विदाई होने के बाद घर से निकला था। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला सागर थाना मालथौन अंतर्गत ग्राम नौटा निवासी कुंवर सिंह (25) पुत्र भूपत सिंह मंगलवार की दोपहर में मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल ललितपुर के थाना बार अंतर्गत ग्राम इमलिया जा रहा था। अभी वह ग्राम रोंड़ा के पास ही पहुंचा था कि उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभा से जा टकराई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हाईवे एंबुलेंस को फोन किया और उसे उपचार को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन की सोमवार को शादी हुई थी और मंगलवार को बहन की विदाई होने के बाद वह अपनी ससुराल जाने की कहकर निकला था। मृतक के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed