{"_id":"5c646d9bbdec224c8b1afe13","slug":"bijli-tools-distribution-baned","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के मरम्मत सामग्री वितरण पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के मरम्मत सामग्री वितरण पर लगाया प्रतिबंध
Thu, 14 Feb 2019 12:48 AM IST
देवेंद्र कुमार
lalitpur
lalitpur
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
transformer
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम द्वारा बिजली मरम्मत के लिए जारी होने वाली सामग्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, बहुत आवश्यक होने की स्थिति में मुख्य अभियंता द्वारा तकनीकी निदेशक की संस्तुति करने पर विचार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जनपद में विभिन्न स्तरों से विद्युत परिचालन एवं अनुरक्षण, मरम्मत और रिले रिपेयरिंग, ओसीबी ओवर हॉलिंग, सब स्टेशन चेकिंग, ट्री कटिंग फैंसिंग रिपेरिंग, लूज स्पैम टाइटिंग, टाइटिल पोल की लंबाई बढ़ाने, जर्जर तारों को बदलने के मदों में लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। विगत महीनों में अप्रत्याशित रुप से सामग्री का निर्गमन भी किया जा रहा है, जबकि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, आईपीडीएस, सौभाग्य योजना में भी लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। इसके बाद भी सामग्री खरीद करने और कार्य कराए जाने के लिए मांग पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिससे उपरोक्त मदों में बेतहाशा दायित्व उत्पन्न हो गए हैं। ऐसे में इनका भुगतान किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। इसके चलते विद्युत भंडार द्वारा सहायक अभियंताओं को आदेशित किया गया है कि किसी भी स्तर पर परिचालन एवं अनुरक्षण, अनुरक्षण व मरम्मत में सामग्री/कार्यों के दायित्व उत्पन्न किया जाना प्रतिबंधित किया जाता है। उक्त मदों में किसी भी अपरिहार्य कारणों से कार्य किया जाना यदि अति आवश्यक हो तो ऐसी स्थिति में संपूर्ण प्रस्ताव औचित्य सहित संबंधित मुख्य अभियंता द्वारा तकनीकी निदेशक की संस्तुति सहित प्रस्तुत करने होंगे। प्रार्थना पत्र पर जनवरी 2019 तक प्राप्त की गई सामग्री का जिन अवर अभियंताओं द्वारा सामग्री निर्गत न कर अपडेट नहीं किया गया है उनको उक्त मदों के मांग पत्रों के विरुद्घ कोई भी सामग्री निर्गत नहीं की जाएगी। साथ ही उक्त निर्देशों के अनुपालन के लिए संबंधित सहायक अभियंता भंडार इसके लिए उत्तरदायी होंगे। साथ ही प्रार्थना पत्र पर समस्त अवर अभियंता सामग्री की समस्त मांग ऑनलाइन अंकित करेंगे। उक्त आदेशों के अनुसार अधीक्षण अभियंता भंडार ऑन-लाइन मांग संकलित कर मुख्य अभियंता को प्रेशित करेंगे, जिसके आधार पर ही सामग्री क्रय की जाएगी। इन आदेशों के चलते अब विद्युत मरम्मतीकरण के लिए सामग्री मिलना आसान नहीं होगा और बहुत अधिक जरुरत होने पर ही मुख्य अभियंता की संस्तुति के बाद ही विचार किया जाएगा।
विद्युत भंडार में विभिन्न मदों में सामग्री वितरण को उच्चाधिकारियों के आदेश प्राप्त हुए हैं। जिसके चलते किसी भी स्तर पर परिचालन एवं अनुरक्षण, अनुरक्षण व मरम्मत में सामग्री/कार्यों के दायित्व उत्पन्न किया जाना प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
- नरेंद्र श्रीवास, सहायक अभियंता, विद्युत भंडार।