फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bijli problem

एक माह में तैयार होगा जाखलौन विद्युत सब स्टेशन

Sun, 12 Nov 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
bijli problem
bulb, lalitpur news - फोटो : demo
जनपद में पांच नए विद्युत सब स्टेशनों का अटका निर्माण कार्य एक बार फिर से गति पकड़ रहा है। सेकंडरी वर्क्स के अधिकारियों ने कुछ सब स्टेशन को अगले एक से दो माह में ही शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। जाखलौन और पूराकलां विद्युत सब स्टेशनों के लिए 33 केवी हाइटेंशन लाइन बिछाने का कार्य भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गत शासनकाल में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए जनपद में 33 केवी क्षमता के सात विद्युत सब स्टेशनों का प्रस्ताव पास हुआ था। जिसमें से जखौरा और बानपुर में दो सब स्टेशनों का निर्माण हुआ और संचालन भी शुरू हो चुका है। अन्य पांच ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जा रहे सब स्टेशनों का निर्माण कार्य अब भी अधूरा है, लेकिन शीघ्र ही अधूरे पड़े विद्युत सब स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा हो सकेगा। सब स्टेशनों का निर्माण प्राइवेट संस्थाओं के माध्यम से कराया जा रहा है। सब स्टेशनों के अधूरे कार्यों का सर्वे कराकर सेकंडरी वर्क्स के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर अब फिर से निर्माण कार्य तेज कर दिया है। जाखलौन में विद्युत सब स्टेशन की बिल्डिंग का निर्माण तो काफी पहले हो चुका है, लेकिन विद्युत उपकरण स्थापित करने और लाइन बिछाने का कार्य ही शेष रह गया है।
विज्ञापन


इसके लिए सेकंडरी वर्क्स के उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार गौतम के नेतृृत्व में रौंड़ा से जाखलौन तक 33 केवी लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है, जो कुछ ही दिनों में पूरा हो जाएगा, इसके बाद सब स्टेशन में पांच एमबीए क्षमता का ट्रांसफार्मर और विभिन्न फीडरों की वैक्यूम सर्किट ब्रेकर मशीनें स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखलौन सब स्टेशन दिसंबर माह में पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और जनवरी माह तक इससे बिजली आपूर्ति का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। वहीं पूराकलां में भी 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का सिविल वर्क पूरा हो चुका है, इसके तहत सब स्टेशन के लिए बिल्डिंग निर्माण पूरा होने के साथ ही इसमें सभी विद्युत वीसीबी मशीनें और पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया जा चुका है। मात्र यहां 33 केवी लाइन बिछाने का कार्य ही शेष रह गया है। पूराकलां के लिए 33 केवी लाइन बिछाने का कार्य भी सेकंडरी वर्क्स द्वारा शुरू कर दिया गया है, जिसके नवंबर माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। तीन अन्य विद्युत सब स्टेशनों का निर्माण कार्य अब भी अधूरा पड़ा है, इनके निर्माण की प्रगति की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा पिछले माह ही विद्युत विभाग के माध्यम से मांगी गई है। इनमें मिर्चवारा, बंगरिया और नेहरूनगर विद्युुत सब स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed