{"_id":"5f972ef98ebc3e9bfe29de05","slug":"bife-crashed-one-died-lalitpur-news-jhs179628026","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
accident
- फोटो : accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम करमुहारा में राजघाट नहर के पास रविवार की रात को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पत्थर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अगले दिन सुबह बाइक सवार युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
मध्यप्रदेश के जिला अशोकनगर के थाना सहराई के ग्राम नानौन निवासी तिलक (20) पुत्र सुरेश लोधी रविवार को मोटरसाइकिल से अपनी रिश्तेदारी में थाना जखौरा के ग्राम ननौरा आया था। शाम करीब सात बजे वह मोटरसाइकिल से वापस घर जाने के लिए निकला। सोमवार की सुबह ग्राम करमुहारा में राजघाट से निकली नहर के पास मोड़ पर उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जबकि मोटसाइकिल एक पत्थर से टकराने से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई थी।
जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा महेश लोधी ने बताया कि उसका भतीजा तिलक रिश्तेदारी में ग्राम ननौरा गया था और लौटते समय यह हादसा हो गया। मृतक का एक पुत्र है और उसकी पत्नी गर्भवती है।