फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bhusra team ne jiti t-20 cricket priyogita

भूसरा टीम ने जीती टी-20 प्रतियोगिता

Sun, 10 Jan 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
bhusra team ne jiti t-20 cricket priyogita
ग्राम उल्दनाकला में टी 20 टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि। - फोटो : LALITPUR
भूसरा टीम ने जीती टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी क्षेत्र के ग्राम उल्दनाकलां में चल रहे टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्राम भूसरा टीम ने ग्राम उल्दनाकलां को 66 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

ग्राम भूसरा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 20 ओवर में 205 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा कर बल्लेबाजी करने को उतरी उल्दनाकला की टीम 140 रन ही बना सकी। भूसरा टीम ने 66 रन से टी- 20 क्रिकेट का खिताब जीत लिया। गेंदबाज रोहित पटेल ने छह विकेट लेकर मैन ऑफ दा सीरीज का खिताब जीता। मैन ऑफ द मैच शिशुपाल बने। क्षेत्रीय टी-20 क्रिकेट के फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि जगदीश सिंह साव, सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी जोधन सिंह लोधी व विशिष्ट अतिथि बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह लोधी रहे। फाइनल मुकाबले की निर्णायक की भूमिका में कृष्णकांत सिंह व हरीसिंह रहे। इस दौरान हाकमसिंह, राजबहादुर, धनीराम सिंह राजपूत, गजेंद्र सिंह राजपूत, लाखन सिंह, अखिलेश सिंह, शेर सिंह, गजेंद्र सिंह, भगवान सिंह, जगभान सिंह, प्रतिपाल सिंह, अनुरुद्ध सिंह, राजेंद्र सिंह, भगत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed