फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bhopal Khajuraho Mahamana Express will run with 21 LHB coaches.

Lalitpur News: एलएचबी के 21 कोच के साथ चलेगी भोपाल खजुराहो महामना एक्सप्रेस

Sun, 15 Feb 2026 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bhopal Khajuraho Mahamana Express will run with 21 LHB coaches.
ट्रेन में दो एसी चेयरकार और दो एसी थ्री टायर कोच भी लगाए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। भोपाल से खजुराहो के बीच चलने वाली महामना एक्सप्रेस का संचालन अब पारंपरिक 16 आईसीएफ कोच के बजाय 21 एलएचबी कोच के साथ होगा। इसमें अब दो एसी चेयरकार और दो एसी थ्री टायर आधुनिक सुविधायुक्त कोच भी लगाए गए हैं। इससे पर्यटन क्षेत्र खजुराहो व भेपाल जाने वाले यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव होगा।
खजुराहो-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22163/22164) का संचालन पहली बार 13 जुलाई 2016 को शुरू किया गया था। इसमें अभी तक आईसीएफ कोच लगाए जाते थे लेकिन अब रेलवे द्वारा गति बढ़ाने के चलते इन आईसीएफ कोचों की जगह एलएचबी कोच रविवार को लगाए गए।
विज्ञापन


महामना एक्सप्रेस की कोच संरचना
दोनों ट्रेनों में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसी चेयरकार, 2 थ्री टायर एसी कोच, 9 द्वितीय श्रेणी, 6 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी और 1 जनरेटर कार है। रेलवे का यह निर्णय क्षेत्र के यात्रियों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएचबी कोच की ये हैं विशेषताएं
एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से लैस होते हैं। ये अधिक सुरक्षित, आरामदायक और उच्च गति के दृष्टिगत सही माने जाते हैं। एलएचबी कोच अपनी उच्च सुरक्षा, तेज रफ्तार (160-200 किमी/घंटा) और आरामदायक यात्रा के लिए खास माने जाते हैं। स्टेनलेस स्टील से निर्मित ये हल्के कोच दुर्घटना के समय एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते। एंटी-टेलीस्कोपिक होने से जान-माल का नुकसान बहुत कम होता है। इनमें उन्नत डिस्क ब्रेक और बेहतरीन सस्पेंशन सिस्टम होते हैं, जिससे झटके कम लगते हैं। इन कोचों में एंटी-क्लाइंबिंग डिवाइस जैसे सुरक्षा फीचर्स होते हैं, जो पुराने आईसीएफ कोचों की जगह लेते हैं और राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों में इस्तेमाल होते हैं।


वर्जन
भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस में अब एलएचबी कोच लगाए गए हैं। नए कोच के साथ महामना एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed