{"_id":"621e7f3dfe246f14a55ee855","slug":"bholenath-s-procession-turned-out-the-ghosts-also-danced-together-lalitpur-news-jhs215942353","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोलेनाथ की निकली बरात, भूत प्रेत भी नाचे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोलेनाथ की निकली बरात, भूत प्रेत भी नाचे साथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की बरात जिले में धूमधाम से निकाली गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बरात में जहां भूत प्रेत के स्वरूप नाच रहे थे तो वहीं बैंडबाजों की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु भी जमकर झूमते नजर आए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही।
शहर के श्री सिद्ध पीठ चंडी माता मंदिर से शुरू हुई बरात में रथ पर सवार शिव स्वरूप को चंद्रेश्वर महाराज ने तिलक लगाया। बरात रेलवे स्टेशन, स्टेशन चौराहा, कृष्ण टॉकीज सूचना केंद्र से होते हुए मंदिर पर वापस आई। मंदिर में शिव विवाह संपन्न हुआ। इधर, सर्वेश्वर धाम पर महाशिवरात्रि पर रात में भव्य आयोजन हुआ। घंटाघर स्थित थानेश्वर मंदिर से शाम करीब सात बजे बरात निकली। बरात मुख्यमार्गो से होती हुई मंदिर पर पहुंची जहां शिव विवाह का आयोजन हुआ। उधर, नेहरू नगर में देर शाम बरात हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ बरात निकली। शहर में अन्य शिव मंदिरों पर भी धार्मिक आयोजन हुए।
वहीं बार ब्लॉक क्षेत्र में स्थित नागेश्वर मंदिर से भगवान भोलेनाथ की बरात निकाली गई। बरात टोडी तिराहा, कडरयाना मोहल्ला, बस स्टैंड, विंध्यवासिनी मंदिर, बानपुर रोड, बाग मंदिर से होते हुए नरसिंह मंदिर पर पहुंची। यहां पर भगवान भोलेनाथ का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर दीपक मिश्रा, रोहित मिश्रा, आनंद मिश्रा, भरत चौहान, रोहित गुप्ता, अमित दुबे, संजीव पटेरिया, हनी सेठ, पुष्पेंद्र यादव, आदित्य शुक्ला, रूपेश गुप्ता, अमित पुरोहित, रानू पटेल, सौरव गोस्वामी, हरिराम जोशी, गोलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित श्री सिद्धेश्वर महाराज मंदिर पर शिवार्चन एवं जलाभिषेक और भंडारे का आयोजन हुआ। डाकबंगला मोहल्ले में स्थित मंदिर से निकली भोलेनाथ की बरात कस्बे की विभिन्न रास्तों से होते हुए मोती महाराज मंदिर पहुंची जहां भव्य स्वागत किया गया।
महरौनी में भोलेनाथ की बरात मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई और मड़ावरा रोड़ ,इंदिरा तिराहा, मुख्य बाजार, गांधी चौक बाजार होती हुई नगर में भ्रमण करती हुई मंदिर में समापन हुआ। रात में भोलेनाथ का विधिविधान से विवाह कराया गया। ग्राम साढूमल में महादेव की बरात धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। बरात शंकर जी के मंदिर से राममंदिर होती हुई काली जी मंदिर और काली मंदिर से पार्वती मंदिर और फिर नर्सिग मंदिर से वापस शंकर के मंदिर पहुंची। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष महरौनी शिवा सिंह तोमर, हनुमान गढी मंदिर पुजारी, राजेश भोड़ले, पुजारी भोलेनाथ मंदिर कुलदीप पांडेय, महेश कुमार निरंजन, हरिओम पांडेय, जगत पटेल, कार्तिक पांडेय, अंशुल साहू, गनपत कुशवाहा, उमेश साहू , दशरथ सेन, भरत सेन, नरेंद्र साहू, कमल निरंजन, सीताराम विश्वकर्मा मौजूद रहे।
जखौरा में छोटा बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर से भोलेनाथ की बरात बड़ा बाजार से होती हुई पूरे स्टैंड बांसी रोड राजघाट रोड होती हुई वापस लौटी। रास्ते में श्रद्धालुओं ने बरात का स्वागत किया। बरात रघुनाथ मंदिर परिसर पर पहुंची जहां विधि- विधान व वैदिक रीति-रिवाजों के साथ श्रीभगवान शंकर व पार्वती जी का विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर बनवारी शरण महाराज,पूर्व प्रधान नीरज जायसवाल,प्रेम साहू,शिवशंकर साहू, दीनू सोनी, राम प्रकाश साहू, रवि सोनी, मोनू चौबे, हरि सोन, कालू कुशवाहा, सीताराम सेन ,आकाश सोनी, सनी तिवारी, आनंद सोनी, मयंक आदि मौजूद रहे।
पाली/डोंगरा खुर्द। नीलकंठेश्वर भगवान की नगरी पाली में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शाम करीब पांच बजे घोड़ा बग्घी पर सवार होकर हजारिया महादेव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की बरात में देवताओं ब्रह्मा, विष्णु, नारद, ऋषि नंदी के साथ गंधर्व गण भूत, प्रेतों की मौजूदगी में गाजे बाजे के साथ बरात निकली। करीब एक किलोमीटर लंबी बरात में डीजे बैंड बाजे, ढ़पला आदि बजते चल रहे थे। रास्ते में आतिशबाजी भी की गई। बरात को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह जगह महिलाओं ने कलश रखकर मंगल गीत गाए। भगवान का द्वारचार टीका कर बरातियों का स्वागत भी किया गय। इस दौरान छतों पर मौजूद लोगों के अलावा ड्रोन से भी पुष्प वर्षा की गई। धूमधाम के साथ लगभग पांच किलोमीटर का रास्ता तय करके बरात नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पहुंची,जहां भोज भी कराया गया। रात तक विवाह की रस्में चलती रहीं । नगर में बारात भ्रमण के दौरान एसडीएम डॉ. रविप्रताप सिंह, तहसीलदार थाना प्रभारी तिलक धारी सरोज, ध्रुव पुरोहित, साथ यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने लिए पुलिस बल मौजूद रहा।