फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bharti will be the first time in Balabeht

बालाबेहट में पहली बार जाएंगी उमा भारती

Fri, 01 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bharti will be the first time in Balabeht
ललितपुर। झांसी-ललितपुर संसदीय सीट से चुनाव जीतने के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्री  उमा भारती ने ललितपुर जनपद का विस्तृत कार्यक्रम तय किया है।
विज्ञापन


इस दौरान वह न केवल क्षेत्रीय समस्याओं, बल्कि जिलाध्यक्ष व पंचायत चुनाव में बागी नेताओं की गतिविधियों से अवगत होंगी। उनका अभी तक दौरा सीमित रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं को अपनी बात कहने का पूरा मौका नहीं मिल सका है। वह शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे ललितपुर पहुंचेगी।

भारतीय जनता पार्टी की नेता व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को क्षेत्रीय जनता ने जिले के समग्र विकास की मंशा लेकर चुना था। लेकिन, जब से उन्हें को जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार मंत्री भारत सरकार का जिम्मा मिला है, तब से उनका ललितपुर में कम ही समय बीता है। कई बार तो वह आदर्श ग्राम पवा से होकर वापस लौट गई हैं। इस कारण क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ता उनके समक्ष ठीक से अपनी बात भी नहीं रख पाए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान के चुनाव हो गए हैं, इस दौरान वह एक भी बार जिले में नजर नहीं आई। नतीजा यह हुआ कि पंचायत चुनाव में न केवल टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं में अंसतोष बना रहा, बल्कि अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ कार्यकर्ता मैदान में उतर गए। जिससे अधिकृत उम्मीदवारों की करारी हार हुई। केवल दो उम्मीदवार ही जिला पंचायत के चुनाव में जीत दर्ज कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों जिलाध्यक्ष के चुनाव में अंतकर्लह सड़कों पर आ गई थी। इनसे क्षेत्रीय सांसद/केंद्रीय मंत्री उमा भारती अभी तक अनभिज्ञ रही। अब, जबकि तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम तय हो गया है। ऐसे में उनके समक्ष पंचायत चुनाव व संगठनात्मक चुनाव का मुद्दा छाए रहने की उम्मीद है।


यह है भ्रमण कार्यक्रम
केंद्रीय मंत्री उमा भारती एक जनवरी को साढ़े चार बजे विभिन्न योजनाओं की मीटिंग करेंगी। अगले दिन दो जनवरी को ग्राम बालाबेहट जाएंगी। तीन जनवरी को आदर्श ग्राम पवा जाएंगी। इसके बाद यहां से झांसी रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed