फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Betwa Flood: River overflowing due to release of 4.5 lakh cusecs of water

Betwa River Flood : 4.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से उफनाई बेतवा, निचले इलाकों में अलर्ट

Wed, 17 Aug 2022 02:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Aug 2022 02:42 AM IST
सार

Betwa Flood: राजघाट एवं माताटीला बांध से पिछले चौबीस घंटे में करीब 4.5 लाख क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा गया। पानी बाहर निकालने के लिए माताटीला बांध के 18 गेट इस मानसूनी सीजन में पहली दफा 16 फुट ऊंचाई पर खोले गए। जल स्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Betwa Flood: River overflowing due to release of 4.5 lakh cusecs of water
भारी बारिश के चलते बेतवा नदी उफान पर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 48 घंटों से हो रही झमाझम बारिश से बेतवा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया। राजघाट एवं माताटीला बांध से पिछले चौबीस घंटे में करीब 4.5 लाख क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा गया। पानी बाहर निकालने के लिए माताटीला बांध के 18 गेट इस मानसूनी सीजन में पहली दफा 16 फुट ऊंचाई पर खोले गए। उधर, बेतवा के जल स्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी को देखते हुए निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


माताटीला बांध के एक्सईएन मो.फरीद के मुताबिक मंगलवार को राजघाट बांध से 407896 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। इसके चलते माताटीला बांध के सारे गेट खोल देने पड़े। यहां 18 गेट 16 फुट की ऊंचाई पर खोले गए जबकि दो गेट 6 फुट एवं तीन गेट 4 फुट की ऊंचाई पर खोले गए हैं। भीषण गर्जना के साथ यहां से पानी बेतवा में गिर रहा है। सुकुवां-ढुकुवां बांध से भी बड़ी तादात में पानी छोड़ा जा रहा है। उधर, बेतवा में बहाव तेज होने से नदी के किनारे बसे गांवों के लिए एलर्ट जारी कर दिया गया है। नदी के किनारे स्थित थानागांव, कड़ेसराकलां, वर्मा विहार, भैंसनवारा कलां, भैंसनवारा खुर्द, उगरपुर, कंधारीकलां, गेवरा गुंदेरा आदि गावों में मुनादी करवा कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

 
सैलानियों का लगा तांता
माताटीला बांध से करीब सोलह फुट ऊंचाई से पानी गिरने से वहां अद्भूत जल प्रपात सा नजारा पैदा हो गया। भीषण गर्जना के साथ लाखों क्यूसेक पानी बेतवा में गिर रहा है। यह रोमांचक दृश्य देखने झांसी समेत आसपास से बड़ी संख्या में लोग यहां उमड़ रहे। सुकुवां ढुकुवां से भी पानी को गिरते देखने का रोमांच महसूस करने के लिए भी यहां सैलानी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना गांव जाने का रास्ता हुआ बंद
बांध से पानी छोड़े जाने के कारण थाना गांव जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। रास्ते के ऊपर लगभग तीन फीट पानी था। इसके बंद हो जाने से सुबह गांव के बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया। गांव के अधिकांश बच्चे माताटीला एवं केंद्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं। वहीं, पानी छोड़े जाने से बबीना जाने का रास्ता भी बंद हो गया। यहां शिवजी के मंदिर तक पानी पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed