फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Betel leaf and 20 trees burnt in fire at Krishi Vigyan Kendra

Lalitpur News: कृषि विज्ञान केंद्र में आग से पान के बरेजा और 20 पेड़ जले

Mon, 05 May 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Betel leaf and 20 trees burnt in fire at Krishi Vigyan Kendra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जाखलौन क्षेत्र के पिपरिया में लगी पराली की आग शनिवार दोपहर में आंधी आने से कई खेतों तक फैल गई। यह पास में ही स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की फसलों तक जा पहुंची। कृषि विज्ञान केंद्र में पान के बरेजे, केंचुआ यूनिट और 20 से अधिक सागौन के पेड़ जलकर नष्ट हो गए।
ग्राम पिपरिया में शनिवार दोपहर में पराली जलाई जा रही थी। इसी दौरान आंधी आ गई और पराली की आग भड़क गई। यह पास के खेतों से होते हुए एक मकान तक जा पहुंची। मकान भी जल गया। हालांकि, इस दौरान मकान में कोई नहीं था। इसके बाद यह आग रोड के दूसरी ओर भी खिरिया मिश्र के खेतों में जा पहुंची और पास में ही बने कृषि विज्ञान केंद्र के लगभग डेढ़ से दो एकड़ खेतों में वैज्ञानिक तकनीक से लगाए गए पान के बरेजे में भी भीषण आग लग गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के खेतों में ही केंचुआ की यूनिट भी आग की चपेट में आ गई, जो जलकर नष्ट हो गई। डेढ़ सौ से दो सौ किलो केंचुए जल गए। अधिकारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। लगभग दो घंटे बाद तालबेहट से लौट रही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक यहां बारिश होने लगी और आग बुझ गई थी। कृषि विज्ञान केंद्र को लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
खेतों में लगी पराली की आग शनिवार को आंधी आने से फैल गई और कृषि विज्ञान केंद्र तक भी पहुंच गई थी। पान के बरेजे, केंचुआ की यूनिट और सागौन के 20 पेड़ जल गए।
-डाॅ. मुकेश चंद्र, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र, खिरिया मिश्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed