फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Best player in the district regional rally

मंडलीय रैली में जिले के खिलाड़ी रहे श्रेष्ठ

Thu, 19 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Best player in the district regional rally
ललितपुर। मंडलीय युवक क्रीड़ा समारोह का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। इस दौरान ललितपुर को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया, जबकि बालक जूनियर एवं बालक सब जूनियर वर्ग में झांसी को चैंपियनशिप प्रदान की गई। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन


बुधवार को जेटीसी ग्राउंड पर प्रतियोगिता का समापन हो गया। मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक झांसी नीना उदैनिया ने कहा कि खेलों में बालकों के साथ बालिकाओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने खेल आयोजनों को विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने के लिए जरूरी बताया।
विज्ञापन


उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। बालक सीनियर, बालिका सीनियर, बालिका जूनियर और बालिका सब जूनियर प्रतियोगिता में ललितपुर चैंपियन रहा, जबकि झांसी जिले ने बालक जूनियर और बालक सब जूनियर वर्ग में चैंपियनशिप प्राप्त की। इस तरह ललितपुर जिला ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य कीर्ति शुक्ला ने ललितपुर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। इस दौरान जीजीआईसी की बालिकाओं सहित अन्य जिलों के विद्यार्थियों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले चार गुणा रिले रेस सीनियर बालक व सीनियर बालिका प्रतियोगिता हुई।

इसमें पंकज, अंकेश, सौरभ, रोहित झांसी ने प्रथम, कृष्ण कुमार, शिवम, मनोज, शैलेंद्र ने द्वितीय, अंकित, रोशन, रामवीर और आलोक जालौन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका सीनियर वर्ग में मनीषा, पूजा, शिवानी, शिवा ललितपुर प्रथम, ममता, प्रियंका, पूजा, प्रियंका यादव झांसी, अंजू, आरती, बुशरा यूनिस व रानी जालौन तृतीय रहीं।  
पांच हजार मीटर की सीनियर वर्ग में कृष्ण कुमार ललितपुर प्रथम, आलोक जालौन द्वितीय व राहुल झांसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में ममता झांसी प्रथम, आरती राजपूत ललितपुर द्वितीय व रेनका ललितपुर तृतीय रही। तीन हजार मीटर कनिष्ठ बालक वर्ग में बृजेंद्र ललितपुर प्रथम, शैलेंद्र ललितपुर द्वितीय व अजय प्रताप तृतीय जालौन ने तृतीय स्थान हासिल किया।  
इस मौके पर प्रधानाचार्य आलोक प्रकाश सिंह, पूनम मलिक, राजकुमार शर्मा, भगवानदास मिश्रा, शहीद खां मंसूरी, डा. जनक किशोरी शर्मा, सुमन जैन, स्नेहलता श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, अरुण बाबू शर्मा, श्रीकांत खरे, छविलाल सुमन, रितु गुप्ता, सोनाली सूर्यवंशी,

ओमप्रकाश पटैरिया, श्रीराम समाधिया, संजीव शुक्ला, कोमल सिंह नरवरिया, लाखन प्रसाद विश्वकर्मा, परमानंद द्विवेदी, शालिनी खरे, केके सोनी आदि उपस्थित रहे। अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन जेपी द्विवेदी ने किया।
कुर्सियां पड़ गईं कम
मंच पर कुर्सियां कम पड़ गई थी, जिस कारण अनेक शिक्षकों को खड़े होकर ही समारोह में शिरकत करना पड़ा। यह चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed