{"_id":"5fbc17878ebc3e9bc202d4d2","slug":"beema-company-office-shut-down-by-farmers-lalitpur-news-jhs181768238","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा कंपनी कार्यालय पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा कंपनी कार्यालय पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बीमा कंपनी कार्यालय पर ताला लगाते किसान।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। वर्ष 2019 खरीफ की नष्ट हुई फसल का बीमा कंपनी द्वारा क्लेम नहीं दिए जाने से परेशान किसानों ने सोमवार को बीमा कंपनी कार्यालय पर ताला जड़ दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने बीमा कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में जिलाधिकारी ने किसानों को जल्द भुगतान कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
वर्ष 2019 खरीफ की फसल कटाई से पहले लगातार 10 दिन तक हुई बरसात से फसल नष्ट हो गई थी। इसका केंद्र और राज्य सरकार की टीम ने सर्वे कर 70 प्रतिशत से अधिक नुकसान माना था। जिले के करीब डेढ़ लाख किसान बीमित थे। इनमें से लगभग 20 हजार किसानों का बीमा क्लेम अब तक नहीं मिल सका है। अधिकारियों के चक्कर लगाकर परेशान किसानों ने सोमवार को प्रगतिशील किसान जन मोर्चा के नेतृत्व में बीमा कंपनी कार्यालय की तालाबंदी कर सभा की। अध्यक्षता करते हुए लल्लू राम शर्मा ने बीमा कंपनी को चोर बताते हुए कहा कि अगर हम लोगों का बीमा समय से नहीं मिला तो शासन तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे।
बाद में जिलाधिकारी ने किसानों को भुगतान का आश्वासन दिया और बताया कि किसानों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। तकनीकी कारणों से पूरा डाटा लोड नहीं हो सका, जिससे भुगतान में विलंब हो रहा है। जिलाधिकारी ने वर्ष 2019 का डाटा अपलोड करने के लिए कंपनी को निर्देश दिए और किसानों से कहा कि जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। इसके बाद किसान शांत हो गए।