फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bed entrance exam, sixth august

कड़ी निगरानी में पांच सेंटरों पर कल होगी बीएड की परीक्षा

Thu, 05 Aug 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
bed entrance exam, sixth august
जीआईसी में बैठक करते डीआईओएस व अन्य प्राचार्यगण - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। छह अगस्त को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में समीक्षा बैठक हुई। इसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने कहा कि कड़ी निगरानी में परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्राध्यक्षों, सहायक केंद्राध्यक्षों व पर्यवेक्षकों को बताया कि परीक्षा के दौरान बगैर अनुमति के किसी को केंद्र में घुसने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जिला नोडल उप समन्वयक डॉ. अनिल सूर्यवंशी ने केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष व कक्ष निरीक्षकों को बताया कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 छह अगस्त को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह नौ से 12 व द्वितीय पाली दो बजे से पांच बजे तक संपन्न होगी। जिले में पांच परीक्षा केंद्र हैं। इनमें नेहरू महाविद्यालय में ए ब्लॉक व बी ब्लॉक, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पीएन इंटर कॉलेज बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. केशवदेव ने परीक्षार्थियों को दिए जाने वाले निर्देशों के बोरे में केंद्राध्यक्षों को बताया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षार्थी कक्षों में प्रवेश करेंगे। इस दौरान जीजीआईसी प्रधानाचार्या पूनम मलिक, जीआईसी प्रधानाचार्य अमित शुक्ला, पीएन इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य रामस्वरूप नामदेव, नेहरू महाविद्यालय डॉ. सूबेदार यादव, डॉ. अरिमर्दन सिंह, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. लक्ष्मीकांत मिश्रा, डॉ. बलराम द्विवेदी, धीरेंद्र तिवारी, डॉ. जगवीर सिंह, डॉ. डीके साहू, मनीष वर्मा, अर्चना सूरौठिया, डॉ. रीतेश खरे आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. सुधाकर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed