फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Becoming self-sufficient in electricity UP

बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो रहा यूपी

Sat, 19 Sep 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो ललितपुर।
ब्यूरो ललितपुर। Updated Sat, 19 Sep 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Becoming self-sufficient in electricity UP

ललितपुर। राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि यूपी सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्य किया है। इसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश बिजली के मामले में आत्मनिर्भर होने जा रहा है। वहीं, निवेश के लिए भी बेहतर माहौल तैयार हुआ है, जिससे मल्टीनेशनल कंपनियां यूपी में निवेश के लिए आकर्षित हो रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को बांध और सड़क के लिए पैसा नहीं देने पर घेरा तो पूर्व केंद्रीय मंत्री की भी आलोचना की।

विज्ञापन


सुपर मार्केट स्थित प्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने बजाज पावर प्लांट की स्थापना में भरपूर मदद की। यूपी बिजली के मामले में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2016 में 20 से 22 घंटे बिजली देने का वायदा किया है। बजाज पावर प्लांट के चालू होने से आने वाले दिनों में उद्योग लगेंगे और इसका फायदा समूचे बुंदेलखंड को होगा। यूपी में निवेश का वातावरण बना है। मुंबई में आयोजित हुए कार्यक्रम में मल्टीनेशनल कंपनियों ने निवेश में रुचि दिखाई है। पावर प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलने के जवाब में उन्होंने कहा कि नौकरी मिलना ही रोजगार नहीं होता है। प्लांट बनने से कई तरह के रोजगार सृजित हुए हैं। जिन लोगों की जमीनें अधिग्रहित हुई हैं, उनके परिवार के सदस्यों व स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार प्राथमिकता के साथ मिलना चाहिए। 

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय मंत्री थे, उस समय स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने की याद नहीं आई। अब, जबकि कुछ नहीं रहे तो स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की बात करने लगे। इस तरह के आंदोलन जनता के हित में नहीं हैं। जिले के अधिकांश सड़कें खस्ताहाल होने के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बांध व सड़क निर्माण में फूटी कौड़ी भी नहीं दी। इसके बाद भी सड़कों को दुरुस्त बनाने का काम किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती की ओर से सड़क बनाने के प्रस्तावों पर उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर कर दी। जिमन तीन का वायदा पूरा नहीं होने के जवाब में उन्होंने कहा कि इस पर निर्णय कैबिनेट को करना है। सपा मुखिया मुलायम सिंह के खिलाफ न्यायालय द्वारा एफआईआर का आदेश किए जाने के जवाब उन्होंने कहा कि नेताजी ने ऐसा कुछ नहीं कहा है। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर खुराफात कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


  किसानों को राहत का पैसा नहीं मिलने के जवाब में उन्होंने केंद्र सरकार पर धन मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया। जिला पंचायत के चुनाव पर उन्होंने कहा कि सभी सीटों को जीतेंगे। प्रदेश सरकार ने अनेक विकास कार्य किए हैं। इनमें मेट्रो रेल, समाजवादी पेंशन, एक्सप्रेस वे जैसे निर्माण शामिल हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, ब्लाक प्रमुख बार रामजीवन यादव, कुंदनपाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed