{"_id":"9db1be5249f3047380ec9617f3c1392f","slug":"bdo-upset-vdo-solicited-mass-transfer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीडीओ से परेशान वीडीओ ने मांगा सामूहिक स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ से परेशान वीडीओ ने मांगा सामूहिक स्थानांतरण
ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलावन (ललितपुर)। विकासखंड कार्यालय महरौनी में पदस्थ ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी की कार्यप्रणाली से परेशान होने की शिकायत डीएम से की है। साथ ही उन्होंने अन्य विकासखंड में सामूहिक स्थानांतरण करने की मांग की है।
डीएम डा. रूपेश कुमार को लिखे पत्र में कहा गया कि वह लोग शासन के निर्देशानुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन और सत्यनिष्ठा से कर रहे हैं, लेकिन खंड विकास अधिकारी मानसिक रूप से उत्पीड़न और अनावश्यक रूप से दबाव बना रहे हैं, जिससे उनकी कार्यप्रणाली से सभी क्षुब्ध हैं। वह इन स्थितियों को काफी समय से झेल रहे हैं, लेकिन अब वह असहनीय हो चुकी हैं।
आरोप लगाया कि उनके विचार, व्यवहार और दृष्टिकोण ठीक नहीं हैं और कुछ बातें तो ऐसी हैं कि उन्हें शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। इससे वह लोग दुखी हैं। कुछ कर्मचारी हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, ऐसे में उनके साथ कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
विज्ञापन
परेशान ग्राम विकास अधिकारियों ने जिलाधिकारी से अन्य विकासखंड में सामूहिक स्थानांतरण की मांग की है। पत्र पर एडीओ पंचायत पीएन तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी वीके त्रिपाठी, ओमप्रकाश तिवारी, गुलझारी लाल निरंजन, खेमचंद वर्मा, हरीमोहन, सौरभ यादव और रामदास सुमन के हस्ताक्षर हैं।