{"_id":"5d6ad5558ebc3e01376a7d15","slug":"baroda-kand-two-criminal-arrested-lalitpur-news-jhs14703813","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरौदा कांड के दो आरोपी और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरौदा कांड के दो आरोपी और गिरफ्तार
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम बरौदाडांग में एक सप्ताह पूर्व दही मटकी फोड़ने के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या एवं बवाल करने के मामले में थाना बार पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने बीस-बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि थाना बार के ग्राम बरौदाडांग के छर्र मुहल्ला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन 24 अगस्त की शाम को दधि मटकी फोड़ने के कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के रामगोपाल (22) को गोली मार दी थी, जिससे मौत हो गई थी। दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए थे। इस घटना के नौ आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि, दो आरोपियों का इलाज झांसी में पुलिस कस्टडी में चल रहा है। पुलिस ने दो और नामजद आरोपियों ग्राम बरौदाडांग निवासी पहलवान सिंह पुत्र स्व.देवी सिंह एवं सुकपाल सिंह पुत्र सिरनाम सिंह को शनिवार को ग्राम पुलवारा नहर की पुलिया से अंदर की ओर ग्राम बरौदाडांग जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बीस-बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना बार आनंद कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक राजबाबू यादव, रज्जन लाल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता, गौरव शर्मा शामिल रहे।