फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bar chc, child specialist not available

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग चिकित्सक तक नहीं

Fri, 02 Jul 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
bar chc, child specialist not available
बार(ललितपुर) कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार गंभीर है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बाल रोग सहित अन्य कोई विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती तक नहीं है। वहीं, उपकेंद्रों की भी बदहाल स्थित है। आलम यह है कि अस्पताल परिसर में गंदगी फैली है. लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक बार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ न होने के कारण गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। यहां फिजीशियन सहित तीन डॉक्टर तैनात हैं। वहीं, संविदा पर महिला डॉक्टर तो तैनात है लेकिन सर्जरी के लिए कोई डॉक्टर नहीं है। इस कारण गंभीर मामलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। सीएचसी पर पेयजल की दिक्कत को देखते हुए बोरिंग करा दी गई, जिससे पानी की समस्या खत्म हो गई है। लेकिन अस्पताल परिसर में स्टाफ के लिए बने आवास के आसपास गंदगी का अंबार है। बरसात होने से पहले गंदगी साफ नहीं हुई तो बीमारियां फैलने से इनकार नही किया जा सकता है। अस्पताल को जाने वाली सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।इधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गदियाना में सफाई कर्मी नहीं होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में 1.70 लाख की आबादी लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं काफी कम
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। करीब 1.70 लाख की आबादी के बीच स्वास्थ्य सेवाएं नाकाफी हैं। कोरोना काल में लोगों को दिक्कतों का सामना करना ही पड़ा था, लेकिन संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए व्यवस्थाएं अभी दुरुस्त नहीं हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 33 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य उप केंद्रों का निर्माण भी आज से करीब 10 वर्ष पूर्व हो चुका है जो कि रखरखाव के कारण अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परौंन, गदियाना, बानपुर में डॉक्टर उपलब्ध है, जबकि उप केंद्रों का काम एएनएम के जिम्मे है। ग्रामीणों के मुताबिक उप केंद्रों पर तैनात एएनएम सप्ताह में मात्र तीन से चार दिन ही आती जाती है। इस ब्लॉक में 29 एएनएम एवं 163 आशा वर्कर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर दो डॉक्टरों का शुक्रवार से प्रशिक्षण शुरू हो रहा है। सीएचसी पर 30 विस्तर पुरुषों व 10 विस्तर बच्चों के लिए तैयार करा दिए गए हैं। अस्पताल परिसर में अभियान चलाकर सफाई करवाई जाएगी।-डॉ. चतुर्भुज राजपूत, प्रभारी चिकित्साधीक्षक,सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed