फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bar Banpur road is good condition is bad

बार बानपुर रोड के नहीं भरे जा सके गड्ढे

Sun, 08 Dec 2019 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bar Banpur road is good condition is bad
बार /ललितपुर। बार से बानपुर को जोड़ने वाली सड़क की दयनीय स्थिति देखकर लोग पिछले बीस साल से परेशान हैं। इस पर गड्ढे होने से आने-जाने में असुविधा होती है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। विभागीय अफसर सड़क निर्माण में धनराशि की कमी को बाधा बता रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि 20 वर्ष से इस सड़क की देखभाल नहीं हो रही है। सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई, इस सड़क पर चलने वाले लोग सरकार को कोसते नजर आते हैं लोगों का कहना है कि योगी सरकार ने शपथ ग्रहण करते समय लोगों को गड्ढा मुक्त सड़क देने का आश्वासन दिया था, पर, सरकार की इस योजना यहां के अधिकारी एक जुमला साबित करने में लगे हुए हैं। यह सड़क वर्ष 2010 के पूर्व ही गड्डायुक्त हो गई थी, पर उसी गड्ढा युक्त सड़क पर पावर प्लांट के लिए आई सैकड़ों क्विंटल भार वाली गाड़ियों ने और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील कर दिया, क्योंकि मटेरियल से भरे ट्रकों का दिन-रात इस पर आवागमन होता रहा किन्तु भार मानक के अनुसार उतना भार नहीं झेल पाई, क्योंकि पावर प्लांट पर कई दिनों से भरे वाहन इस सड़क पर गुजरे कई जगह तो यह वाहन कई दिनों तक गड्ढे में फंसी रही और उन्हें क्रेन आदि की मदद से निकाला गया और सड़क पूरी तरह गड्ढा युक्त हो चुकी थी इस सड़क को बनवाने के लिए बरसों से क्षेत्र की जनता आंदोलन कर रही है किंतु कोई भी शासन-प्रशासन सुनने वाला नहीं है। क्षेत्र के ग्राम बार भेलौनी लोध, सूरी, उदयपुरा, बडोखरा, चिगलौआ आदि गांव के लोगों ने चक्का जाम किया था एवं सड़क बनवाने के लिए शासन-प्रशासन से पत्राचार किया किंतु उक्त ग्रामीण हार थक कर घर बैठ गये कि जब किसी शासन प्रशासन को इस बाबत सुनना ही नहीं तो जैसी सड़क होगी उसी से गुजारा करेंगे जिससे हाल यह है कि सड़क पर रोजाना बाइक चालक स्कूली छात्र साइकिल से गिर गिर कर चोटिल हो रहे हैं किंतु शासन को इससे क्या लेना देना कस्बा निवासी पवन रिछारिया ने 7 नवंबर को मुख्यमंत्री जी से इस सड़क को बनवाने की मांग की थी। कस्बा बार के पवन रिछारिया मधुसुदन मिश्रा कमलेश प्रजापति मंगल यादव शिवम राजपूत खेमचंद राजपूत भेलौनी लोध लोगों ने शासन से सड़क निर्माण की मांग की है। आईजीआरएस निस्तारण मे प्रांतीय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने शासन से बजट आने पर सड़क का निर्माण कराने की बात करते हुए मामले को निस्तारित कर दिया है।
विज्ञापन

आईजीआरएस निस्तारण में ये कहा
प्रांतीय खंड लोक निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता संजीव सक्सेना ने बताया कि बार बानपुर मार्ग का आगणन 3962.39 लाख रुपये का गठित कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। धनावंटन उपरांत मार्ग का निर्माण कार्य करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed