फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Banks strike , personnel performance

बैंकों में हड़ताल, कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 09 Jan 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Banks strike , personnel performance
ललितपुर। ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। इस दौरान क्लियरिंग हाउस सस्पेंड रहा, जिससे चेकों का आदान-प्रदान नहीं हो सका। हड़ताल से करीब दो करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को हड़ताली कर्मचारियों ने अपने-अपने बैंकों पर प्रदर्शन किया। बाद में करीब ग्यारह बजे तुवन मंदिर के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर एकत्रित हुए। बैंककर्मियों ने यूपीबीईयू के जिला मंत्री केएन कौशिक के नेतृत्व में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्टेट बैंक का मैनेजमेंट अपनी सब्सीडरीज बैंकों स्टेट बैंक आफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयुपर, स्टेट बैंक आफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद में द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन कर रहा है और एक तरफा सेवा शर्तें थोप रहा है। दो दिसंबर की हड़ताल मुख्य श्रमायुक्त के हस्तक्षेप से टली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट बैंक मैनेजमेंट और सहयोगी बैंकों का मैनेजमेंट सेवा समझौतों के विपरीत कार्य करना चाहता है। इसका यूनियन से कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया।

मांग की गई कि द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन रोका जाए, सेवा शर्तों को एकतरफा तरीके से थोपना बंद किया जाए, भारतीय बैंक संघ और सरकार के दिशा-निर्देशों को लागू किया जाए तथा लंबित मांगों को हल करने पर जोर दिया गया।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से देवराज, हरप्रसाद, डी सी साहू, अवधेश शुक्ला,

पीएल शुक्ला, आशीष साहू, आलोक चौधरी, अनुराग तिवारी, आलोक चतुर्वेदी, अंकित जैन, विशाल मड़वैया, हल्कूराम, मयंक साहू, प्रकाश रैकवार, पुरुषोत्तम नारायण, राजवीर, प्रतीक माहेश्वरी, सुनील गुप्ता, गनेशीलाल, गुलाब, मनीष, रामदास, हीरालाल, यूएन त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। आभार पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed