{"_id":"5ff8c2108ebc3e319536835c","slug":"bankers-meeting-dictict-magistrate-lalitpur-news-jhs1855757192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय में लक्ष्य को कराएं शत-प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय में लक्ष्य को कराएं शत-प्रतिशत
विज्ञापन
bank_1595229106.jpeg
- फोटो : bank_1595229106.jpeg
तय समय में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें: जिलाधिकारी
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बैंकर्स उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शुक्रवार को स्थानीय होटल में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बैंकर्स उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें बैंक क्रेडिट लिंकेज के कार्य को पूरा कराए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि एनआरएलएम के प्रबंधक व बैंकर्स समन्वय से बैंक क्रेडिट लिंकेज के कार्य को पूरा कराएं। स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बैंकों से मिले ऋण की राशि से आजीविका गतिविधियां की जा रही है, 24 जनवरी से पूर्व सभी बैंकर्स बैंक क्रेडिट लिंकेज के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कराना सुनिश्वित करें। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि बैंकर्स के सहयोग से ही स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाया जाना है। मिशन के राज्य मुख्यालय से पधारे सत्यजीत शुक्ला, राज्य परियोजना प्रबंधक (एनआरएलएम) ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त (स्वत:रोजगार) रवींद्र वीर यादव ने समूहों की प्रगति के बारे जानकारी दी। जिला मिशन प्रबंधक रवि दुबे ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सामुदायिक संस्थानों व सामुदायिक कैडरों के संबंध में जानकारी दी। निधि शुक्ला, अग्रणी जिला प्रबंधक एके सेठ, उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक बलीराम वर्मा, सभी खंड विकास अधिकारी, सभी बैंकों के जिला समन्वयक, लेखाकार जय प्रकाश यादव, रितेश यादव, डाटा एंट्री ऑपरेटर शाहवाज खांन, विद्यासागर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।