{"_id":"5f4564ac8ebc3e3cd720356c","slug":"bank-meneger-died-corona-infected-lalitpur-news-jhs174684637","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुर बैंक में तैंनात कोरोना संक्रमित प्रबंधक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदपुर बैंक में तैंनात कोरोना संक्रमित प्रबंधक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (ललितपुर) सोमवार को कस्बा के प्रथमा बैंक में तैनात झांसी निवासी शाखा प्रबंधक कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। प्रबंधक की मौत की सूचना मिलते ही कस्बा में सनसनी फैल गई। ऐतिहात के तौर पर बैंक को सैनिटाइज कराकर बंद कर दिया गया है। बैंक के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई।
कस्वा सैदपुर स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में तैनात झांसी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। बीते बुधवार को वह शाखा में उपस्थित थे, इसी दौरान उन्हें बुखार आ गया। हालत ठीक न होने पर गुरुवार व शुक्रवार को उन्होंने अवकाश लिया। चार दिन बाद भी स्वस्थ न होने पर 15 दिन का अवकाश स्वीकृत करने का प्रार्थना पत्र दिया और घर पर उपचार लिया। इसी दौरान चिकित्सक ने कोरोना जांच की सलाह दी। जांच के दौरान 24 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई और उसी दिन मौत हो गई। बैंक स्टाफ ने बताया की प्रबंधक हार्ट पेशेंट थे, उन्हें पूर्व में जब वह बबीना शाखा में तैनात थे, तब दिल का दौरा पड़ गया। शाखा प्रबंधक की मौत की सूचना से कस्बा में सनसनी का माहौल है।
मंगलवार को बैंक में सैनेटाइज्ंिग का कार्य करके ताला लगा दिया गया है। बैंक में तैनात अन्य स्टाफ जिनमें प्रभारी शाखा प्रबंधक, कैशियर ,एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कोरोना जांच के लिए सेंपल लिए गए।
विज्ञापन
बैंक में दर्जनों की संख्या में प्रतिदिन आने वाले दलालों के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई है जो दिनभर बैंक में ही डेरा डाले रहते थे ।
-----------
एक कार से तीन बैंक कर्मी करते थे अपडाउन
कस्बा सैदपुर, सौंरई व गिरार बैंकों के कर्मचारी एक साथ झांसी से अपडाउन करते थे। लेकिन, जैसे ही सैदपुर बैंक में कार्यरत साथी कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, तो हड़कंप मच गया। मंगलवार गिरार और सौंरई की भी शाखा बंद रही। ग्रामीण बैंक कस्बा सैदपुर शाखा में तैनात शाखा प्रबंधक झांसी के निवासी थे और वह ललितपुर में सुभाष मार्केट में किराए का मकान लेकर रहते थे। वह सैदपुर तक सौंरई और गिरार में तैनात प्रथमा यूपी ग्रामीण शाखा के प्रबंधकों के साथ यात्रा करते थे, अन्य कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं, बैंक में बड़ी संख्या में लोग आते हैं, जो न तो मास्क का प्रयोग करते हैं न ही सोशल डिस्टेनसिंग के नियम का पालन करते हैं। लोगों की लापरवाही के कारण शाखा प्रबंधक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए । मंगलवार को सुबह बैंक में सैनिटाइजिंग का कार्य कराया गया और अन्य स्टाफ के कोरोना टैस्ट भी काराए गये है।