{"_id":"5f25c9e58ebc3e63d25a68bf","slug":"bakreed-festival-celebration-lalitpur-news-jhs172926463","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर मनाया त्योहार, मांगी खुशियां अपार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर मनाया त्योहार, मांगी खुशियां अपार
विज्ञापन
परिवार के साथ घर पर ही नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के सदस्य
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर/ बिरधा। शनिवार को बकरीद की नमाज मुस्लिम समाज ने सादगी पूर्ण तरीके से अपने - अपने घरों में अदा की। बच्चों, बड़ों और महिलाओं ने खुशहाली मांगी ।
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपील की थी कि मुस्लिम समाज ने अपने घरों में ही बकरीद की नमाज अदा करें। मस्जिदों मे नमाज निर्धारित पांच लोगों द्वारा अदा की गई।
नमाज के दौरान मुस्लिम धर्मावलंबियों ने कोरोना संक्रमण को दूर करने और देश में अमन व शांति बनाए रखने की दुआएं मांगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सिटी केशवनाथ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने सभी मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
उधर, कस्बा बिरधा में घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईदुज्जुहा की नमाज अदा की गई। वैश्विक बीमारी कोरोना के खात्मा और देश में अमन की दुआएं मांगी गईं। इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन के जिला महामंत्री ने घर पर अपने बेटों शमीम खां एवं वसीम खां मंसूरी के साथ नमाज अदा की। बाद कस्बा वासियों से दो गज दूरी रखते हुए एक- दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी।
विज्ञापन
महामारी को जड़ से खत्म करने की दुआ मांगी
मड़ावरा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सादगी के साथ अपने-अपने घरों में ही ईदुज्जुहा की नमाज अदा की। सभी ने प्रशासन का सहयोग किया। मस्जिदों में केवल पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। जामा मस्जिद, टोरिया स्थित सुन्नी मुनब्बरी मस्जिद में सुबह आठ बजे नमाज अदा की गई। देश में चल रहे माहौल एवं कोरोना महामारी को जड़ से खत्म करने की दुआ मांगी गई। हिन्दू मुस्लिम एकता कौमी संस्था के जिलाध्यक्ष मु. जाकिर मंसूरी ने कहा कि हम सभी को कोरोना को हराकर विजय हासिल करना है। इस दौरान दादा रहमान खां, हाजी कामरान, हाजी नत्थू खान, अजमेरी खान ठेकेदार, मुजीब मास्टर, साजिद खान, यासीन मास्टर, मुन्नाशाह, असरफ ठेकेदार, शराफत अली, शाकिर अली, भज्जू पठान, असगर खान, इस्माइल खान, अजीज मोहम्मद, निजाम खान आदि शामिल रहे।

बकरीद पर अल्लाह से अमन की दुआ मांगती बच्ची आलिया- फोटो : LALITPUR