बजाज पावर प्लांट का शुभारंभ करेंगे सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाज पावर प्लांट में 660 मेगावाट यूनिट की तीन इकाइयों के माध्यम से 1980 मेगावाट बिजली तैयार करने का काम प्रगति पर है। अभी तक प्लांट में 660 मेगावाट यूनिट की एक इकाई तैयार हो गई है और इससे वर्तमान में बिजली तैयार की जा रही है। चूंकि, अभी जिले में विद्युत लाइनों की क्षमता 660 मेगावाट बिजली का लोड झेलने की नहीं है, इसलिए अभी लगभग चार सौ मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। हालांकि, ग्रिड से नई लाइन डाली जा रही है। लाइन तैयार हो जाने के बाद सात सौ मेगावाट बिजली सीधे ग्रिड में जा सकेगी। सूत्रों के अनुसार पावर प्लांट में दूसरी इकाई का काम तेजी से चल रहा है। लगभग छह माह में दूसरी इकाई भी शुरू हो जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री पावर प्लांट का निरीक्षण कर सकते हैं। वह 660 मेगावाट की एक इकाई का शुभारंभ भी करेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि यदि उनके विभाग से संबंधित कोई कार्ययोजना का लोकार्पण अथवा शिलान्यास किया जाना है अथवा ऐसी लाभार्थीपरक योजनाएं, जिनमें लाभार्थियों को चेक, लैपटाप, प्रमाण पत्र, अवार्ड आदि वितरित किया जाना हो तो उसकी सूचना पांच सितंबर तक जिला विकास अधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध करा दें। ताकि, तैयारियां की जा सकें।