फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Badminton: Yatharth in senior boys category and Arshika first in girls category

Lalitpur News: बैडमिंटन सीनियर बालक वर्ग में यथार्थ और बालिका में अर्शिका प्रथम

Sat, 27 Apr 2024 04:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Badminton: Yatharth in senior boys category and Arshika first in girls category
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जमील सर स्पोर्ट अकाडमी में समाज सेविका स्व. अनवरी बेगम की पुण्य स्मृति में 23 अप्रैल से शुरू हुए तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
सब जूनियर बालक-बालिका, जूनियर बालक-बालिका एवं सीनियर बालक-बालिका की एकल वर्ग और बालक युगल वर्ग की प्रतियोगिता हुई। सीनियर बालक वर्ग में यथार्थ चतुर्वेदी विजेता और सार्थक उपविजेता रहे। बालिका सीनियर वर्ग में अर्शिका खान विजेता और नैंसी भार्गव उप विजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग में शौर्य श्रीवास्तव विजेता और विकर्ष सिंघई उप विजेता रहे। बालिका जूनियर वर्ग में महक खान विजेता और उपविजेता राजस्मिता रहीं। मिनी सब जूनियर बालक वर्ग में स्वातिक शर्मा विजेता और विराट शर्मा उप विजेता रहे। बालक वर्ग युगल में शौर्य श्रीवास्तव व विकर्ष सिंघई की जोड़ी विजेता और यथार्थ चतुर्वेदी व शिवांश श्रीवास्तव की जोड़ी उप विजेता रही।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश देवास निवासी वयोवृद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी अशोक चौबे की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि अधिवक्ता प्रकाश देवलिया व जहीर ललितपुरी ने विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद जीशान के सहयोगी स्पोर्ट अकादमी के सीनियर खिलाड़ी-रोहित सोनी व सुरभि पटेल को पुरस्कार दिया। इस अवसर पर नए होनहार बच्चों में एंजेल सोनी, आध्या मालवीय, आशी शर्मा, मिस्टी गुप्ता, अस्वीका रजक को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed