फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Badminton winners are Garbhit and Navazish

गर्भित और नवाजिश रहे बैडमिंटन विजेता

Wed, 26 Feb 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Badminton winners are Garbhit and Navazish
प्रमाण पत्र के साथ बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता बच्चे - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। लायंस क्लब ग्रेटर द्वारा जमील सर एकेडमी के सहयोग से आयोजित बैडमिंटन चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीडी बख्शी रहे। केंद्रीय विद्यालय की छात्रा मानसी यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मैचों के परिणाम अनुसार मिनी बालक वर्ग आयु 09 वर्ष में गर्भित विजेता एवं अरहम खां उप विजेता रहे। आयु 11 वर्ष में नवाजिश खां विजेता व पार्थ सिंह उपविजेता, अंडर-13 में देवेंद्र सिंह विजेता व विराट समैया उपविजेता, अंडर-16 में अनंत बाजपेयी विजेता व अमन कनौजिया उप विजेता, अंडर-19 में जसमीत सिंह विजेता व रोहित उपविजेता, पुरुष एकल व युगल वर्ग में मो. जुबेर विजेता एवं जीशान उपविजेता, युगल में जुबेर के पार्टनर अनुज चतुर्वेदी व जीशान के पार्टनर अहफाज खान ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग के मिनी बालिका 09 वर्ष में एनजिल खान विजेता व समृद्धि शर्मा उपविजेता, अंडर-11 में महिमा यादव विजेता व इलमा खान उपविजेता, सब जूनियर बालिका वर्ग अंडर-14 में मनतसा खां विजेता व अर्शिका खां उपविजेता, अंडर-16 में मानसी यादव विजेता व आलिया खां उप विजेता, अंडर-19 में आरती कुशवाहा विजेता व सोनिया अहिरवार उप विजेता एवं महिला/ बालिका ओपन वर्ग में भावना कुशवाहा विजेता व सुरभि पटेल उपविजेता रहीं। तानिया खान, कौस्तुभ सक्सेना और धर्मेंद्र विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरण किए। वयोवृद्ध खिलाड़ी शीलचंद नजा का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य निर्णायक जीशान, सहायक निर्णायक अहफाज खान, अनंत बाजपेयी, देवेंद्र सिंह एवं महिला निर्णायक सुरभि पटेल, आरती कुशवाहा, भावना कुशवाहा को पुरस्कृत किया गया। आरती कुशवाहा, सुरभि पटेल, मानसी यादव और मनतसा खां को राज्य स्तर पर व राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लायंस क्लब अध्यक्ष सतीश जैन बंटी, राहुल गुप्ता, राहुल खजुरिया, अजय जैन, मनोज जैन, प्रदीप सिंघई, अनिल रसिया, सुरेश बाबू जैन, स्नेहलता जैन, डी एस विवेक आदि मौजूद रहे। लायंस क्लब के सचिव राहुल गुप्ता व एकेडमी संचालक जमील सर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed