{"_id":"e6cb5b9ca3779f0e04a489f9173c0698","slug":"badminton-competition-winners-rewarded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर जिला स्तरीय बैडमिंटन/ टेबल टेनिस टूर्नामेंट- 2016 का समापन हो गया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार, विशिष्ट अतिथि सीजेएम ज्योत्सना सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल रहे।
जिलाधिकारी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को नए मापदंड स्थापित करने का मौका मिलता है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि खेलों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है व नेतृत्व की क्षमता भी आती है।
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेले गए मैचों में 13 वर्ष आयु वर्ग की बालक एकल प्रतियोगिता के फाइनल में अक्षत
श्रीवास्तव विजयी रहे। शाश्वत यादव उपविजेता रहे। 13 वर्ष आयु वर्ग बालक युगल प्रतियोगिता के फाइनल में अक्षत श्रीवास्तव एवं देवांश की जोड़ी विजयी रही।
उत्कर्ष श्रीवास्तव एवं शिखत संत की जोड़ी उपविजेता रही। 13 वर्ष आयु वर्ग के बालिका एकल मैच में चाहत पुरोहित ने गार्गी तिवारी को हराया। 13 वर्ष आयु वर्ग के बालिका युगल मैच में ओशिन जैन व दिशा जैन को विजेता का खिताब मिला। गार्गी तिवारी व नंदनी पुरोहित की जोड़ी उपविजेता रही। 19 वर्ष आयु वर्ग की बालक एकल प्रतियोगिता के फाइनल में रामगोपाल ने नितिन साहू का हराया।
इसी वर्ग की युगल प्रतियोगिता में अक्षत श्रीवास्तव व रामगोपाल की जोड़ी ने अभिषेक सोनी व अनुभव जैन को हराया। इसी आयु वर्ग के बालिका एकल मैच में सुरुचि विजेता एवं अनुश्री उपविजेता रहीं। ओपन आयु वर्ग के मुकाबलों में मो. जुबैर आलम ने शुभम नामदेव को हराकर टूर्नामेंट का सबसे प्रतिस्पर्धी सिंगल चैंपियन का खिताब हासिल किया। ओपन वर्ग के युगल मुकाबलें में मो. जुबैर आलम व डा. अनुपम मिश्रा की जोड़ी ने प्रदीप अरोरा व मनीष सिंघई को हराया।
टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा के 19 वर्ष आयु वर्ग बालक का खिताब आशुतोष यादव ने अंग्रह कौशिक को हराकर ने अपने नाम किया। इसी आयु वर्ग की डबल प्रतियोगिता के फाइनल में अंजनेय कौशिक व प्रंकुर दुबे की जोड़ी ने शुभांशु सिंघई व हर्ष राज जैन को हराया। इसी आयु वर्ग की बालिका प्रतिस्पर्धा के फाइनल में अनुष्का गुप्ता ने आशी को हराया।
युगल बालिका के फाइनल में अदिति कौशल व रिया गुप्ता ने आशी व अनुष्का को हराया। ओपन प्रतियोगिता में भूपेंद्र नामदेव ने एससी तिवारी को हराया। ओपन डबल में भूपेंद्र नामदेव व एससी तिवारी की जोड़ी ने निर्मल नामदेव व मिराज उददीन को हराया।
वैटरंर्स के मुकाबले में अजय कुमार जैन ने डा. अशोक कुमार जैन को हराया।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी, सचिव फिरोज इकबाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, आकाश जैन, अनूप अग्रवाल, जुबैर आलम, अशोक रावत, मनोज जैन, विकास जैन, अनुराग मिश्रा, मैराजउद्दीन, डा. अनुपम मिश्रा, प्रदीप अरोरा, अभिषेक सोनी, लवशीत अरोरा, कुश अरोरा, मुकेश पंथ, सीए सौरभ जैन, नदीम खान, अमित प्रिय जैन आदि का सहयोग रहा।