{"_id":"c9cee8570cc2d349be84a9a3df98c072","slug":"badminton-and-table-tennis-showed-amazing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन व टेबल टेनिस में दिखाया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन व टेबल टेनिस में दिखाया कमाल
ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन बैडमिंटन में फाइनल में अक्षत श्रीवास्तव और देवांश ने प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि वर्णी जैन इंटर के प्रधानाचार्य अजय कुमार जैन व सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र रहे। मुख्य अतिथि ने खेलों के महत्व एवं जीवन में खेलों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले दिन खेले गए मुकाबले में बैडमिंटन प्रतियोगिता में 13 वर्ष आयु वर्ग के बालक एकल प्रतियोगिता के फाइनल में अक्षत श्रीवास्तव व शास्वत यादव पहुंचे। 13 वर्ष आयु वर्ग बालक युगल के फाइनल मैच में अक्षत श्रीवास्तव व देवांश एवं उत्कर्ष श्रीवास्तव व शिखत संत की जोड़ी ने प्रवेश किया।
विज्ञापन
13 वर्ष आयु वर्ग की बालिका के एकल मैच में चाहत पुरोहित और गार्गी तिवारी की जोड़ी ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। 13 वर्ष आयु वर्ग की बालिका के युगल मैच में ओशिन जैन व दिशा जैन के साथ गार्गी तिवारी व नंदनी पुरोहित की जोड़ी का फाइनल मुकाबला होगा। 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एकल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में शील सम्राट, अनुभव जैन, मनु, अंकुर, अभ्युदय मित्तल, नितिन साहू, अक्षत व रामगोपाल ने प्रवेश किया।
19 वर्ष आयु वर्ग बालिका एकल मैच में सुरुचि विजेता एवं अनुश्री उपविजेता रहीं। ओपन आयु वर्ग के मुकाबलों में सारांश शांडिल्य, अंकुर गंगेले, वीरेंद्र शर्मा, दिग्विजय, अमित तोमर, मुकेश पंथ, सिद्वार्थ नायक, जुबैर आलम, मनोज पुरोहित व पुष्पेंद्र यादव ने अगले चरण में प्रवेश किया। टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा के 19 वर्ष आयु वर्ग बालक का खिताब आशुतोष यादव ने अंग्रह कौशिक को हराकर अपने नाम किया।
19 वर्ष आयु वर्ग की डबल प्रतियोगिता में अंजनेय कोशिक व प्रंकुर दुबे की जोड़ी ने शुभांशु सिंघई व हर्ष राज जैन को हराया। 19 वर्ष आयुवर्ग की बालिका प्रतिस्पर्धा में अनुष्का गुप्ता ने आशी को हराया, जबकि युगल बालिका वर्ग में अदिति व रिया ने आशी व अनुष्का को हराकर खिताब हासिल किया। ओपन प्रतियोगिता में भूपेंद्र नामदेव ने एससी तिवारी को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
ओपन डबल में भूपेंद्र नामदेव व एससी तिवारी की जोड़ी ने निर्मल नामदेव व मिराजउददीन को हराया। वैटरंस के मुकाबला अजय कुमार जैन व डा. अशोक कुमार जैन के बीच हुआ, जिसमें अजय कुमार जैन विजयी रहे।
टूनार्मेंट में कमलजी, निर्मल नामदेव, एससी तिवारी, अमित प्रिय जैन, मिराजउददीन, अनूप अग्रवाल, सीए सौरभ जैन, नदीम खान, रामजी श्रीवास्तव, आकाश जैन सहित जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने सहयोग किया। सचिव फिरोज इकबाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।