{"_id":"60a80a758ebc3e7fd658f09c","slug":"azadpura-shabby-electric-line-lalitpur-news-jhs19537620","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के घर के नजदीक नीचे झूल रहे बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद के घर के नजदीक नीचे झूल रहे बिजली के तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जहां शहर में अंडरग्राउंड बिजली के तार बिछाए जा रहे हैं। वहीं, कई मोहल्ले ऐसे भी हैं, जहां आज भी बिजली के तार नीचे की ओर झूल रहे हैं। ऐसा ही कुछ वार्ड नंबर 12 आजादपुरा तृतीय का है। यहां सभासद के घर के नजदीक गली में बिजली के तार इतने नीचे हैं कि मोटरसाइकिल पर बैठे लोगों के सिर को छू जाते हैं, तार टैक्सी व वाहनों में फंस जाते हैं। सभासद ने अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है।
विद्युत विभाग द्वारा तारों में आए दिन होने वाले फाल्ट को कम करने के उद्देश्य से अंडरग्राउंड लाइन बिछाई जा रही है। इस काम को बेहद सुस्ती से चलाया जा रहा है, जिससे शहर में बिजली के तार झूलने की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वार्ड नंबर 12 आजादपुरा तृतीय, सिद्धनपुरा व नेहरू नगर में आज भी बिजली के तार जगह-जगह लटक रहे हैं। दूर से देखने पर तारों का जाल सा नजर आता है।
वार्ड सभासद मंजू लवली शर्मा ने इस समस्या को लेकर दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। इसमें बताया गया कि वार्ड में कई जगहों विद्युत पोल नहीं हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को अपने घरेलू कनेक्शन काफी दूर से लेने पड़ते हैं। इससे वार्ड विद्युत तार के लटकने की समस्या हो गई है। गली में ही घरों की विद्युत सप्लाई के तार काफी नीचे की ओर झुक गए हैं, इससे कभी भी हादसा हो सकता है। यह तार गली से गुजरने वाली मोटरसाइकिल पर बैठे व्यक्तियों के सिर को छू जाते हैं। इतना ही नहीं, आए दिन टैक्सी या अन्य लोडिंग वाहन आदि में फंस जाते हैं, इससे लाइन टूट जाती है। इस संबंध में पूर्व में मोहल्ले वासियों द्वारा भी एक ज्ञापन दिया गया था। उन्होंने निवास के बगल वाली गली में चार विद्युत पोल लगवाने की मांग की है।